फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hindus education level is worst in the world: Research

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दुनिया में हिंदुओं के शिक्षा का स्तर सबसे बदतर

Wed, 14 Dec 2016 03:04 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Wed, 14 Dec 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
Hindus education level is worst in the world: Research
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

आधुनिक समय में भी हिंदुओं के शिक्षा का स्तर बेहद चिंताजनक बना हुआ है। मंगलवार को पिउ रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दुनिया भर में दूसरे बड़े धर्मों के मुकाबले हिंदुओं के शिक्षा का स्तर सबसे बदतर है। हालांकि पिछले कुछ दशकों में हिंदुओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार देखने को मिला है। वहीं, शिक्षा के मामले में यहूदी शीर्ष पर काबिज हैं। इस बाबत पिउ रिसर्च सेंटर ने 151 देशों का गहन शोध किया। 

विज्ञापन


पिउ ने हिंदुओं की पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी के शैक्षणिक स्तर को लेकर किए गए शोध में पाया कि पुरानी पीढ़ी की तुलना में नई पीढ़ी के हिंदुओं के स्कूल जाने का औसत 3.4 साल ज्यादा रहा। इसके बावजूद दूसरे धर्मों की अपेक्षा हिंदुओं के शिक्षा का स्तर सबसे बदतर है।
विज्ञापन


पिउ की ओर से जारी ‘रीलिजन एंड एजूकेशन अराउंड द वर्ल्ड लार्ज’ रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर स्कूल जाने का औसत 5.6 साल है, जबकि 41 फीसदी हिंदुओं के पास प्राइमरी की भी डिग्री नहीं है। 10 में से सिर्फ एक हिंदू इंटरमीडिएट तक पढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दुनिया भर में हिंदू महिलाओं के शिक्षा के स्तर में तेजी से सुधार देखा गया, लेकिन दूसरे धर्मों की तुलना में हिंदुओं में शिक्षा को लेकर सबसे ज्यादा लैंगिक असमानता बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed