{"_id":"5752caae4f1c1b7d2810ce18","slug":"hillary-must-be-sent-to-jail-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलेरी चोर हैं उन्हें जेल भेज देना चाहिए: ट्रंप ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हिलेरी चोर हैं उन्हें जेल भेज देना चाहिए: ट्रंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jun 2016 06:04 PM IST
सार
- पूर्व विदेश मंत्री पर निजी ईमेल का इस्तेमाल करने को लेकर ट्रंप ने बोला हमला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : REUTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी के प्रबल रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने हिलेरी के विदेश मंत्री रहने के दौरान निजी ईमेल का इस्तेमाल करने को लेकर कहा कि वह एक चोर हैं और उन्हें ऐसा करने के लिए जेल में डाल दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को कैलिफोर्निया में अपने समर्थकों की एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने हिलेरी को कमजोर दावेदार बताया। कैलिफोर्निया में आगामी मंगलवार को प्राइमरी चुनाव होने हैं। वैसे तो ट्रंप उम्मीदवारी हासिल करने के लिए जरूरी डेलिगेशन का समर्थन हासिल कर चुके हैं, लेकिन वह कैलिफोर्निया में भी अपना सिक्का जमाना चाहते हैं।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया डेमोक्रेटिक का गढ़ माना जाता है। ऐसे में यहां हिलेरी ट्रंप के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं। हालांकि ट्रंप ने दावा किया है कि वह यहां भी जीत हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन