हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा छिछोरा, जानिए फिर क्या हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिलेरी क्लिंटन ने अपनी नई किताब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को छिछोरा कहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनावों में प्रचार के दौरान एक बहस में ट्रंप के व्यवहार से उनके रोंगटे खड़े हो गए। अमेरिका के आम चुनावों में हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार थीं और ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मैदान में थे।
पढ़ें: अमेरिकी सैनिक के 10 साल के बच्चे को ISIS ने बनाया आतंकी, ट्रंप को दे रहा धमकी, देखें तस्वीरें
हिलेरी कहती हैं कि ट्रंप ने उन्हें हद दर्जे तक असहज महसूस कराया और जब वो उनके पीछे चलते थे तो अपनी गर्दन पर वो उनकी सांसें महसूस कर सकती थीं। 2016 में चुनावी अभियान के दौरान दोनों ही उम्मीदवारों ने एक दूसरे पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं और ट्रंप तो अभी भी हिलेरी क्लिंटन को क्रुक्ड हिलेरी कहते हैं, जिसका मतलब है, धूर्त।
पढ़ें: ट्रंप का विरोध करने वाले भारतीय CEO को दी गालियां, कहा- अपने देश की गंदगी साफ करो
बुधवार को एक टीवी चैनल पर अपनी किताब व्हाट हैपेंड शीर्षक का अंश पढ़ने के दौरान क्लिंटन ने कहा कि पिछले अक्टूबर में जब दूसरी बहस में वे दोनों मंच पर पहुंचे तो उन्हें समझ में नहीं आया कि क्या प्रतिक्रिया दी जाए।
ट्रंप को महिलाओं को धमकाना पसंद, लेकिन मैं नहीं डरूंगी- हिलेरी
क्लिंटन ने कहा, क्या आप मुस्कराते हुए शांत बने रहेंगे, जैसेकि वो आपकी निजता में दखल नहीं दे रहे हों? या आप पलट कर उनकी आंख में आंख डालकर देखेंगे और जोर से बिल्कुल साफ-साफ कहेंगे, पीछे हटो छिछोरे, मुझसे दूर रहो।
मैं जानती हूं कि महिलाओं को धमकाना आपको पसंद है, लेकिन आप मुझे नहीं डरा सकते, इसलिए दूर हटो। ये बहस 2005 की उस वीडियो रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद हो रही थी जिसमें ट्रंप महिलाओं के बारे में अशोभनीय व्यवहार के बारे में डींगें हांक रहे थे। इस पर बहुत हंगामा होने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी।
क्लिंटन ने कहा कि इस खबर ने उस रात उन्हें और असहज बना दिया था। वो लिखती हैं, "मैंने सोचा ये ठीक नहीं है, ये दूसरी प्रेसिंडेंशियल डिबेट थी और ट्रंप मेरे पीछे बिल्कुल पास चल रहे थे. हम एक छोटे से मंच पर साथ थे और वहां जिस तरफ भी गई, वो बिल्कुल करीब बने रहे, मुझे घूरते रहे और तरह-तरह के चेहरे बनाते रहे।
क्लिंटन ने लिखा है कि इस सबके बीच वो माइक्रोफोन को और कस कर पकड़ लेती थीं। उन्हें ताज्जुब होता है कि उन्होंने ट्रंप से दूर हट जाने के लिए क्यों नहीं कहा।