{"_id":"579307e44f1c1bc148c4c44c","slug":"hillary-clinton-picks-senator-tim-kaine","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लिंटन ने भारत के हमदर्द 'टिम केन' को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
क्लिंटन ने भारत के हमदर्द 'टिम केन' को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन और टिम केम
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की संभावित दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए वर्जीनिया के सीनेटर टिम केन के नाम की घोषणा की है। टिम केन हमेशा भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने के पक्ष में रहे हैं।
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन ने टिम के नाम की घोषणा ट्विटर के माध्यम से की। क्लिंटन ने ट्वीट किया,' मैं उपराष्ट्रपति पद के लिए टिम के नाम की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं जो सारी जिंदगी दूसरों के लिए लड़ते रहे हैं।' हिलेरी क्लिंटन के ट्वीट करने के थोड़ी देर बाद टिम केन ने ट्वीट किया,'मैं हिलेरी क्लिंटन के सहयोगी के तौर पर उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन
टिम केन एक सिविल राइट्स वकील हैं। केन वर्जीनिया राज्य से सिनेटर हैं इस राज्य में अप्रवासी आबादी काफी तादाद में है। वर्जीनिया में 1 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। इस राज्य में अप्रवासी ही सीनेटर को जिताने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
हालांकि काफी समय से हिलेरी क्लिटंन के उपराष्ट्रपति पद के पसंदीदा उम्मीदवार 58 वर्षीय टिम केन ही माने जा रहे थे। राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं केन बोरिंग हैं, लेकिन राजनीति में उतने ही माहिर भी हैं।
I'm thrilled to announce my running mate, @TimKaine, a man who's devoted his life to fighting for others. -H pic.twitter.com/lTVyfztE5Z
— Hillary Clinton (@HillaryClinton) July 23, 2016