{"_id":"591ae9fd4f1c1bfc71f22ed5","slug":"hillary-clinton-launches-new-political-action-group-for-to-protest-donald-trump-s-agenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के एजेंडे का विरोध करने के लिए हिलेरी ने बनाया नया 'पॉलिटिकल एक्शन ग्रुप'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के एजेंडे का विरोध करने के लिए हिलेरी ने बनाया नया 'पॉलिटिकल एक्शन ग्रुप'
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 16 May 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
hillary clinton, donald trump
- फोटो : hillary clinton
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व डेमोक्रेट प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने एक नए पॉलिटिकल एक्शन ग्रुप की शुरुआत की है। इस ग्रुप का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के एजेंडे का विरोध करना और पांच प्रमुख प्रगतिशील समूहों के लिए फंड इकट्ठा करना है।
विज्ञापन
इस ग्रुप की लांचिग के मौके पर क्लिंटन ने कहा, ‘एक मजबूत और जीवंत लोकतंत्र के लिए वहां के नागरिकों का प्रत्येक स्तर पर हस्ताक्षेप जरूरी है और मैं इसका पुरजोर समर्थन करती हूं।’ इस संगठन की वेबसाइट के मुताबिक संगठन का उद्देश्य प्रगतिशील मूल्यों पर आधारित है।
विज्ञापन
वेबसाइट अपने विजिटर्स को याद दिलाती है कि हिलेरी ने पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के साथ टक्कर में साढ़े छह करोड़ मत हासिल किए थे। हालांकि चुनाव में अंतिम फैसला ट्रंप के पक्ष में था और वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
विज्ञापन