{"_id":"5746a6e84f1c1bd140690cf1","slug":"hillary-clinton-email-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी ईमेल्स: जांच में हिलेरी पर उठे सवाल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
निजी ईमेल्स: जांच में हिलेरी पर उठे सवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रियों ने अपने ईमेल्स की सुरक्षा पर ठीक से ध्यान नहीं दिया
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की जांच में आरोप लगाया गया है कि हिलेरी क्लिंटन और उनसे पहले भी कई पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्रियों ने अपने ईमेल्स की सुरक्षा पर ठीक से ध्यान नहीं दिया है। जांच में इंस्पेक्टर जनरल को पता चला कि हिलेरी क्लिंटन ने इस बारे में नियमों का पालन नहीं किया और आधिकारिक काम के लिए बिना मंज़ूरी लिए निजी ईमेल अकाउंट्स का इस्तेमाल किया। जांच कहती है कि इस बारे में 'लंबे समय से एक व्यवस्थागत कमज़ोरी' चली आ रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की रेस में आगे चल रहीं क्लिंटन का कहना है कि जांच रिपोर्ट दिखाती हैं कि बतौर विदेश मंत्री वो भी कई पूर्व विदेश मंत्रियों से अलग नहीं रही हैं। उनकी प्रचार टीम की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है, "कुछ समय से चल रही झूठी बातों के विपरीत रिपोर्ट कहती है कि जब वो विदेश मंत्री थी तो निजी ईमेल के उनके इस्तेमाल के बारे में अधिकारियों को पता था।" जांच के मुताबिक़ ऐसे कोई प्रमाण नहीं है कि उनके निजी ईमेल सर्वर में कोई सेंधमारी हुई है।
विज्ञापन
हालांकि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई इस बारे में अभी जांच कर रही है लेकिन अभी तक उसने हिलेरी क्लिंटन से पूछताछ नहीं की है। क्लिंटन इस बात से इनकार करती हैं कि उन्होंने अपने निजी ईमेल्स में कोई गोपनीय जानकारी या उसका ब्यौरा दिया है।
विज्ञापन