{"_id":"5716f1d94f1c1bbc488b4c3a","slug":"hillary-clinton-and-donald-trump-wins-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के चुनाव में जीते ट्रंप और क्लिंटन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के चुनाव में जीते ट्रंप और क्लिंटन
बीबीसी
Updated Wed, 20 Apr 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप जीते
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीकी मीडिया के अनुमान के मुताबिक न्यूयॉर्क में हुए प्राइमरी चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन ने जीत दर्ज की है। हालांकि वोटों की गिनती जारी है और आखिरी नतीजे आने अभी बाकी हैं।
विज्ञापन
एक्जिट पोल के मुताबिक ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वी टेड क्रूज और जॉन काशिच से काफी आगे चल रहे हैं। वहीं डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन और उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स के बीच कांटे की टक्कर है। मंगलवार को न्यूयॉर्क में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकंस ने राष्ट्रपति पद के लिए अपने-अपने उम्मीदवार चुनने के लिए मतदान किया था।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस जीत के बाद ट्रंप और क्लिंटन की उम्मीदवारी हासिल करने की दावेदारी और मजबूत हो जाएगी। अमरीकी चुनाव में बरसों बाद किसी प्राइमरी मुकाबले में ऐसी टक्कर देखने को मिल रही है। इस चुनाव को 'न्यूयॉर्क की जंग' कहा जा रहा है।
विज्ञापन