{"_id":"5bdd22b1bdec22693033068c","slug":"hbo-channel-slams-donald-trump-for-copied-signature-line-of-game-of-thrones","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने ट्वीट में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की सिग्नेचर लाइन कॉपी की, चैनल ने जताई आपत्ति","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने ट्वीट में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की सिग्नेचर लाइन कॉपी की, चैनल ने जताई आपत्ति
Sat, 03 Nov 2018 09:56 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रतिबंध को लेकर किए एक ट्वीट में एचबीओ चैनल के सबसे मशहूर शो गेम ऑफ थ्रोन्स की सिग्नेचर लाइन कॉपी की। ट्रंप ने शुक्रवार को 'सैंक्श्स आर कमिंग नवंबर 5' लिखकर अपनी फोटो के साथ ट्वीट किया था। उन्होंने ऐसा लिखकर अमेरिका द्वारा ईरान पर 5 नवंबर से लगने वाले प्रतिबंधों का संकेत दिया।
विज्ञापन
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 2, 2018
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एचबीओ चैनल ने इसका विरोध किया है। चैनल ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा है कि 'इससे हमें दूर रखो। हम अपने ट्रेडमार्क का राजनीति में इस्तेमाल नहीं करना चाहते।' ट्रंप के इस ट्वीट की आलोचना चैनल के अलावा शो के कलाकारों ने भी की। लेकिन मामले पर वाइट हाऊस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
चैनल का कहना है कि ट्रंप की ये लाइन उनके शो की सिग्नेचर लाइन 'विंटर इज कमिंग' के जैसी है। वहीं ट्रंप के ट्वीट में अंग्रेजी के ओ लेटर पर जिस तरह का क्रॉस बना हुआ है, ठीक वैसा ही शो की लाइन में भी बना है।
इससे पहले भी ट्रंप का चैनल के साथ विवाद रह चुका है। दरअसल ट्रंप ने चैनल के खिलाफ ट्वीट करना शुरू किया था और लोगों से एचबीओ का अकाउंट रद्द करने को कहा था। इसका कारण केवल इतना था कि चैनल पर आने वाले टॉक शो अमेरिकी कॉमेडियन बिल मोहर होस्ट करते थे। मोहर का ट्रंप से विवाद रह चुका है।