फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hate Crime: A man Attacked on hijab girl wearing in Toronto by a scissor 

टोरंटो में हिजाब पहनी लड़की पर कैंची से हमला, पीएम ने जताया दुख

Wed, 27 Mar 2019 07:41 PM IST
तिवारी अभिषेक बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Hate Crime: A man Attacked on hijab girl wearing in Toronto by a scissor 

कनाडा में 'हेट क्राइम' का एक मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के हिजाब को काटने की कोशिश की गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 11 वर्षीय ख्वाला नोमन टोरंटो में अपने भाई के साथ पैदल स्कूल जा रही थीं। उन्होंने बताया कि तभी एक व्यक्ति हाथ में कैंची लेकर उनके पीछे आया। नोमन ने कहा कि वो जोर से चीखीं जिससे हमलावर पहले तो भाग गया, लेकिन वो लौटकर आया और फिर उसने हुड हटाकर उनके हिजाब को काटने की कोशिश की। 

विज्ञापन

ख्वाला ने अपने हमलावर से क्या कहा?

Hate Crime: A man Attacked on hijab girl wearing in Toronto by a scissor 
संवाददाता सम्मेलन में ख्वाला नोमन
पुलिस ने हमलावर की पहचान एशियाई मूल के एक 20-30 साल के व्यक्ति के रूप में की है, जिसका कद 5 फीट 7 इंच या 5 फीट 8 इंच के बीच है और उसका शरीर पतला है। भाई-बहन ने बताया कि हमलावर के बाल काले, भौं के पास चोट के निशान, पतली मूंछ थी और उसने काला चश्मा पहन रखा था। वो काले रंग की हुड वाली स्वेटर, काली पैंट और भूरे रंग के दस्ताने पहने था।

पॉलिन जॉनसन जूनियर पब्लिक स्कूल में संवाददाता सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को ख़्वाला नोमन ने अपने हमलावर के नाम एक संदेश में कहा, "आपने जो किया वो वास्तव में गलत है। आपको एक बच्ची के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। 

डरी हुई हैं ख्वाला
ख्वाला ने कहा कि वो अब पैदल स्कूल आने को लेकर डरी हुई हैं। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, "धर्म के लिए उस बच्ची पर किये गये हमले से मैं दुखी हूं। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि वो कितनी डरी हुई होगी।" उन्होंने कहा, "मैं उसे, उसके परिवार, दोस्तों और समुदाय को बताना चाहता हूं कि यह (हमला) वो नहीं जो असली कनाडा है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed