फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   h1b visa Indian holders see hope in Trump review and waiting for green card of america

लाखों भारतीय नौकरीपेशा कर रहे हैं US के ग्रीन कार्ड का इंतजार, ट्रंप लेंगे फैसला

Sat, 22 Apr 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 22 Apr 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
 h1b visa Indian holders see hope in Trump review and waiting for green card of america
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका में एच1 बी वीजा के आधार पर नौकरी कर रहे लाखों भारतीय ग्रीन कार्ड का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फिर से समीक्षा करने के आदेश के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिका में करीब 1.5 मिलियन प्रवासी ग्रीन कार्ड की राह देख रहे हैं।

विज्ञापन


ये आंकड़ा अमेरिका में प्रवासियों के लिए काम करने वाले एक इमिग्रेश्न वॉयस नाम के संगठन ने जारी किया है। इस संगठन के साथ जुड़ा हुआ गोकुल गुनाशेकरन चेन्नई से अमेरिका नौकरी करने पहुंचा है। उसने बताया कि वो वहां करीब 5 साल से काम कर रहा है, लेकिन समय पूरा करने के बावजूद उसे ग्रीन कार्ड नहीं मिल पाया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक गोकुल ने बताया कि वो एच1 बी वीजा पर यहां रुका हुआ है, लेकिन जब तक उसे ग्रीन कार्ड नहीं मिलेगा वो अमेरिका में खुद की कंपनी नहीं खोल सकता।
विज्ञापन


ऐसे कई भारतीय हैं, जो ग्रीन कार्ड न मिलने की वजह से इन बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ के हालात तो ऐसे है कि उन्हें भारत लौटना पड़ सकता है। यूएस में काम करने वाले इंजीनियर गौरव मेहता का कहना है कि एच1 बी वीजा के दम पर रुकने और काम करने पर कभी-कभी ठेके पर काम करने वाला मजदूर जैसा महसूस होता है। मेहता के बेटे ने अमेरिका में ही जन्म लिया है, लेकिन फिर भी उन्हें कभी भी ये देश छोड़ना पड़ सकता है। मेहता ने कहा कि अगर कोई रास्ता नहीं निकला तो उन्हें भारत वापस लौटना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुम्बर्ग में ई-कॉर्म्स स्टार्टअप के सीईओ गुरु हरीहरन ने कहा कि करीब 10 सालों से वो ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अपनी खुद की कंपनी खोल सके। हरीहरन ने अमेजन और ईबेय जैसी ऑनलाइन कंपनियों में भी काम किया हुआ है।

बता दें कि अमेरिका हर साल लॉटरी सिस्टम की मदद से करीब 65 हजार लोगों को अपने देश में ठहरने की अनुमति देता है। साथ ही करीब 20 हजार ग्रेजुऐट स्टूडेंट्स वर्कर्स को ये वीजा बांटे जाते हैं।
भले ही डोनाल्ड ट्रंप वीजा को लेकर अड़ गए हो और उन्होंने इसकी समीक्षा का जिम्मा अपने मंत्रालय को सौंप दिया हो, लेकिन लाखों भारतीयों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।


अमेरिका में एच1 बी वीजा के आधार पर नौकरी कर रहे लाखों ग्रीन कार्ड का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर फिर से समीक्षा करने के आदेश देने के बाद उनकी और बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिका में करीब 1.5 मिलियन प्रवासी ग्रीन कार्ड की राह देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed