फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   H-1B visas could be a source of tension in Indo-US ties : Biswal

'एच-1बी वीजा पर भारत-अमेरिकी रिश्तों में आ सकती है खटास'

Mon, 13 Mar 2017 04:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Mon, 13 Mar 2017 04:33 AM IST
विज्ञापन
H-1B visas could be a source of tension in Indo-US ties : Biswal

ओबामा प्रशासन के पूर्व शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि एच-1बी वीजा पर भारत और अमेरिका के रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने ट्रम्प प्रशासन से विवेकपूर्ण निर्णय लेने को कहा है ताकि हजारों भारतीयों की नौकरी प्रभावित न हो। 

विज्ञापन


ओबामा प्रशासन के तत्कालीन दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने कहा कि एच-1बी वीजा पर दोनों देशों में तनाव हो सकता है। उनका बयान उस दौरान आया है जब ट्रम्प प्रशासन ने इसके खिलाफ कदम उठाए हैं और वीजा से संबंधित आधा दर्जन बिल अमेरिकी संसद में पेश किए हैं। निशा ने कहा कि इस पर समझदारी से कदम उठाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम इस पर सहमत हैं कि एच-1बी वीजा अमेरिकी और विदेशी कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण और जरूरी कार्यक्रम है। क्योंकि यदि यहां उच्च दक्षताप्राप्त लोग नहीं आएंगे तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। लेकिन हम यह भी मानते हैं कि अन्य देशों के लोग यहां आकर हमारी नौकरी छीन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका प्रतिभाओं को जगह नहीं देगा तो इसकी अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी

H-1B visas could be a source of tension in Indo-US ties : Biswal
निशा देसाई बिस्वाल - फोटो : Reuters

इसलिए इस वीजा कार्यक्रम में संशोधन कर इसे तर्कसंगत बनाने की जरूरत है। पूर्व अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका यदि प्रतिभाओं को अपने यहां जगह नहीं देगा तो इसकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी। इसलिए दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ और तेज दिमाग वाले लोगों को यहां बुलाना चाहिए।

निशा ने कहा कि हमने देखा है कि किस तरह से अमेरिका में हेट क्राइम बढ़ा है और किस प्रकार अप्रवास समुदायों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन के दौरान काफी काम हुआ। खासकर नरेंद्र मोदी ने जब देश की सत्ता संभाली तब दोनों नेताओं आपसी रिश्ते और कारोबारी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए काफी काम किया। अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed