फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   H-1B visa protest begins, fast action on law making

H-1बी वीजा का विरोध शुरू, कानून बनाने की मांग तेज

Tue, 20 Mar 2018 07:45 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
H-1B visa protest begins, fast action on law making

भारतीय आईटी पेशेवरों में सबसे लोकप्रिय माने जाने वाले एच-1बी कार्य वीजा के लिए अप्रैल में शुरू हो रहे फाइलिंग सत्र से पहले ही इस बारे में विरोध शुरू हो गया है। सैन फ्रांसिस्को और कैलिफोर्निया में स्थानीय मेट्रो स्टेशनों और यात्री ट्रेनों में एच-1बी विरोधी पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में कहा गया है कि कांग्रेस एच-1बी कानून बनाए ताकि कंपनियां अमेरिकी कामगारों की जरूरत महसूस करें और उनकी भर्ती करें।

विज्ञापन


कैलिफोर्निया में स्थानीय मेट्रो स्टेशनों और यात्री ट्रेनों में एच-1बी विरोधी पोस्टर लगाए गए
  
‘द प्रोग्रेसिव फॉर इमिग्रेशन रिफॉर्म’ ने सैन फ्रांसिस्को के ‘बे एरिया रैपिड ट्रांजिट’ (बीएआरटी) स्टेशनों और ट्रेनों में 80 हजार डॉलर खर्च करके उक्त विज्ञापन लगाए हैं। संगठन का कहना है कि वह एच-1बी वीजा के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने की मंशा से यह काम कर रहा है। 
विज्ञापन


वाशिंगटन डीसी स्थित इस संगठन के निदेशक केविन लिन ने कहा कि यह एच-1बी कार्यक्रम के खतरे के बारे में हैं जिसका मकसद वीजा दुरुपयोग पर बातचीत करना शुरू करना है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह एच-1बी वीजा के खिलाफ नहीं है। केविन लिन के मुताबिक, 15 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान एक अप्रैल तक चलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed