{"_id":"58a37cd34f1c1b110dd84964","slug":"gurudwaras-offering-food-shelter-to-evacuated-residents-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में गुरुद्वारों ने सैकड़ों बांध विस्थापितों को दी शरण ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में गुरुद्वारों ने सैकड़ों बांध विस्थापितों को दी शरण
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Wed, 15 Feb 2017 07:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलिफोर्निया में गुरुद्वारों ने युबा शहर के हजारों विस्थापितों को ओरोविल बांध टूटने की डर के चलते शरण का न्यौता दिया है। यहां पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय का एक बड़ा हिस्सा रहता है।
विज्ञापन
ओरोविल बांध के कारण दक्षिणी राजमार्ग 70 गलियारे के बाढ़ में बहने की संभावना के चलते सुरक्षा कर्मी, शिक्षक, किसान और केंद्रीय घाटी के एक बड़े समुदाय के अन्य सदस्य रविवार को पश्चिमी सैक्रामेंटो में स्थित गुरुद्वारा साहिब की दो मंजिला इमारत में पहुंचे।
विज्ञापन
गुरुद्वारे के प्रबंधक रंजीत सिंह ने कहा कि 200 से अधिक शरणार्थियों को गुरुद्वारे के 19 कर्मचारियों द्वारा शौचालय, बिस्तर और स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया गया। इन कर्मचारियों में पूरी रात लगकर इनकी खातिरदारी की। ओरोविल बांध, अमेरिका का सबसे ऊंचा बांध है। भारी बारिश के कारण यह कमजोर हो गया है और इसके टूटने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सिंह ने आगे बताया कि सात-सात घंटे जाम में फंसे रहने के बाद भी लोग अभी भी यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने यहां पर बड़े स्तर पर व्यवस्था की हुई है क्योंकि यहां पर 300 से 400 लोगों के रुकने की व्यवस्था है और यदि किसी को मदद चाहिए तो हम उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं।