फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Gun culture is a major problem in America

अमेरिका में समस्या बनती जा रही है ‘गन कल्चर’, 50 साल में 15 लाख मौतें बंदूकों के कारण

Wed, 04 Oct 2017 05:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Oct 2017 05:04 AM IST
विज्ञापन
 Gun culture is a major problem in America

अमेरिका में ‘गन कल्चर’ समस्या बनती जा रही है। न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक, बीते 477 दिनों में 521 फायरिंग की घटनाए हुई हैं। जबकि गन वाइलेंस आर्काइव से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, अकेले साल 2017 में अब तक 273 मास शूटिंग की 273 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें करीब 12 हजार लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन


यहां तक कि बंदूक हिंसा से अकेले 2012 में ही 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान अमेरिका को हो चुका है। ऐसा नहीं है कि इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग नहीं हुई है। साल 1968 से ही अमेरिका में हथियार रखने पर रोक की मांग उठती रही है।
विज्ञापन


हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब भी सरकार आर्म्स को लेकर कोई कानून लाना चाहती है तो अमेरिकी हथियार विक्रेताओं की लॉबी हावी हो जाती है।

‘गन कल्चर’ खत्म करने के लिए रो पड़े थे ओबामा
दो साल पहले ऑरेगॉन कॉलेज में नौ लोगों की हत्या के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा रो पड़े थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि जब भी मैं उन बच्चों के बारे में सोचता हूं, पागल हो जाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने यदि आज इसे रोकने के लिए कदम नहीं उठाया तो ये घटनाएं नहीं रुकेंगी। हम सभी को संसद में ‘गन पॉलिसी’ लानी चाहिए। इस इस मंशा के बावजूद ओबामा भी ‘गन कल्चर’ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सके क्योंकि कांग्रेस के 70 फीसदी सांसद हथियारों के समर्थक थे।

50 साल में 15 लाख मौतें बंदूकों के कारण
- अमेरिका में 89 फीसदी लोगों के पास बंदूक, 50 साल में 15 लाख मौतें बंदूकों के कारण
- सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, हर साल औसतन 12 हजार मौतें बंदूकों से
- अमेरिका में 66 फीसदी लोगों के पास एक से अधिक बंदूकें मौजूद हैं
- दुनिया भर में आम लोगों के पास जितनी बंदूके हैं उनका 48 फीसदी केवल अमेरिकियों के पास 
- हथियारों की बिक्री से अमेरिका की आर्म इंडस्ट्री को हर साल होती है 91 हजार करोड़ की कमाई
- 2.65 लाख लोग अकेले अमेरिकी आर्म इंडस्ट्रीज से ही जुड़े हैं
- अमेरिकी अर्थव्यवस्था में केवल हथियारों की बिक्री से ही 90 हजार करोड़ रुपये आते हैं
- अमेरिका में करीब 31 करोड़ हथियार, हर साल एक करोड़ से ज्यादा पिस्टल जैसे हथियारों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed