{"_id":"735c8946379fe0039ef0dd06613a1b51","slug":"guardwoman-punished-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अंतिम संस्कार में मजाक का तड़का' लगाना पड़ा भारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'अंतिम संस्कार में मजाक का तड़का' लगाना पड़ा भारी
Updated Thu, 20 Feb 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की एक नेशनल गार्ड्सवुमन को इसलिए सजा दी गई है क्योंकि उन्होंने एक फोटो ऑनलाइन पोस्ट कर दी थी, जिसमें कुछ सैनिक राष्ट्रीय ध्वज से ढँके ताबूत के इर्द-गिर्द मज़ाकिया अंदाज में खड़े थे।
विज्ञापन
विस्कॉन्सिन नेशनल गार्ड ने अपनी एक सदस्य को ऑनर ड्यूटी से निलंबित कर दिया है। हालांकि संस्था का कहना है कि ऐसा महिला गार्ड की जान बचाने के लिए किया गया है क्योंकि उसे जान से मारने की धमकी मिली है।
विज्ञापन
ऑनलाइन पोस्ट की गई तस्वीर के साथ लिखा गया था, "हमने अंतिम संस्कार में मजाक का तड़का लगा दिया- विभिन्न राज्यों के आपके निर्भीक ऑनर गार्ड।" विस्कॉन्सिन नेशनल गार्ड का कहना है कि जिस ताबूत के साथ फोटो खिंचवाई गई, वो खाली था।
विज्ञापन
लोगों का गुस्सा
विस्कॉन्सिन नेशनल गार्ड ने एक बयान जारी कर कहा है कि फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर को अरकंसास में प्रशिक्षण के दौरान खींचा गया था।
बयान में ये भी बताया गया है कि इंस्टाग्राम एकाउंट को बंद कर दिया गया है। इस बीच गार्ड के फेसबुक पेज पर गुस्से से भरी टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है।
एक यूजर जिसने खुद को एक सैनिक की विधवा बताया, उसकी टिप्पणी थी, "मैं इन लोगों के अनादर और निर्दयतापूर्ण व्यवहार की वजह से सदमे में हूं।"