फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Google stores your precise location on android and iphone

अच्छा लगे या बुरा, आपकी हर गतिविधि पर है गूगल की नजर 

Mon, 13 Aug 2018 07:47 PM IST
एजेंसी, सन फ्रांसिस्को 
एजेंसी, सन फ्रांसिस्को  Updated Mon, 13 Aug 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Google stores your precise location on android and iphone

आप कहां जाते हैं, इस बारे में जानने के लिए गूगल इतनी आतुर रहती है कि यह आपकी उन गतिविधियों को भी रिकॉर्ड कर लेती है, जिन्हें आप स्पष्ट तौर पर नहीं बताना चाहते हैं। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की जांच में पाया गया है कि एंड्रायड डिवाइसेज और आईफोन पर मौजूद गूगल की कई सेवाएं आपके लोकेशन डाटा को भी स्टोर कर लेती हैं, भले ही आपने प्राइवेसी सेटिंग्स का इस्तेमाल क्यों न किया हो, जिसमें कहा जाता है कि वे ऐसा नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन

 
प्रिंसटन के कंप्यूटर विज्ञान शोधकर्ताओं ने एपी के अनुरोध पर इन निष्कर्षों की पुष्टि की है। ज्यादातर हिस्सों में गूगल आपकी लोकेशन जानकारी की अनुमति लेने में आगे रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल मैप जैसे एप आपको नेविगेशन के इस्तेमाल के लिए उस लोकेशन को एक्सेस करने की याद दिलाएंगे। यदि आप कुछ समय तक अपनी लोकेशन रिकॉर्ड करने देने पर सहमत हैं तो गूगल मैप एक ‘टाइमलाइन’ में आपकी दैनिक गतिविधियों के हर पल का खाका डिस्प्ले कर देगा।

गूगल के एंड्रायड ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर पर संचालित डिवाइसेज के दो अरब उपभोक्ता और दुनियाभर में आईफोन के करोड़ों उपभोक्ता मैप या सर्च के लिए गूगल पर भरोसा करते हैं लेकिन उनके निजता हमेशा खतरे में रहती है। आपके पल-पल के सफर को स्टोर करने से निजता हनन का खतरा रहता है और इसका इस्तेमाल पुलिस संदिग्धों की लोकेशन जानने में करती रही है। मसलन, नॉर्थ कैरोलिना के रेले में पुलिस ने पिछले साल गूगल को एक वारंट जारी कर हत्या वाली एक जगह के पास डिवाइस का पता लगाने कहा था। लिहाजा कंपनी आपको लोकेशन हिस्ट्री नामक सेटिंग पर ‘पॉज’करने को कहेगी। 

गूगल का कहना है कि इससे कंपनी आपके इतिहास को याद नहीं रख पाएगी कि आप इससे पहले कहां थे। इस बारे में गूगल के सपोर्ट पेज पर लिखा होता है कि आप किसी भी वक्त अपनी लोकेशन हिस्ट्री बंद कर सकते हैं। 

फिर भी क्यों है खतरा 

Google stores your precise location on android and iphone

लोकेशन हिस्ट्री ऑफ या बंद होने का मतलब है कि जिन जगहों पर आप जाएंगे, उन्हें स्टोर नहीं किया जाएगा। लेकिन यह सच नहीं है।

लोकेशन हिस्ट्री पॉज होने के बावजूद कुछ गूगल एप्स आपसे पूछे बिना स्वत: हर पल के लोकेशन डाटा स्टोर कर लेंगे। मसलन, जब आप किसी खास जगह पर गूगल के मैप्स एप नहीं भी खोलते हैं तो गूगल उस जगह की एक तस्वीर स्टोर कर लेती है। एंड्रायड फोन पर रोजाना मौसम का अपडेट भी अमूमन आपकी लोकेशन की चुगली कर देता है। 

ऐसे सर्च भी डाल देते हैं मुश्किल में 

गूगल पर कुछ ऐसे सर्च भी हैं, जिनका लोकेशन से कोई लेना देना नहीं होता। मसलन, ‘चॉकलेट चिप कूकीज’ या ‘किड्स साइंस किट्स’ जैसे सर्च उस जगह पर आपकी मौजूदगी बताने के लिए वर्गफुट की सटीक जानकारी के साथ अक्षांश और देशांतर को आपके गूगल अकाउंट पर सेव कर लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed