{"_id":"5be2c5bebdec2217277cd52c","slug":"google-launches-campaign-against-piracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने की ‘पाइरेसी’ के खिलाफ मुहिम तेज, वैध तरीके से देगा गीत-फिल्में और एप ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
गूगल ने की ‘पाइरेसी’ के खिलाफ मुहिम तेज, वैध तरीके से देगा गीत-फिल्में और एप
भाषा, सैन फ्रांसिस्को
Updated Wed, 07 Nov 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित कंपनी गूगल ने बुधवार को कहा कि वह इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को वैध तरीके से गीत, फिल्में और एप प्राप्त करने में मदद करने में जुटा हुआ है, साथ ही वह चुराई हुई डिजिटल सामग्री वाली वेबसाइटों के राजस्व पर लगाम कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन
गूगल द्वारा जारी 64 पृष्ठों की रिपोर्ट में पाइरेसी के खिलाफ जंग में प्रगति का दावा किया गया है। हालांकि गूगल ने कहा कि ‘एड-ऑन’ साफ्टवेयर के रूप में नयी चुनौती मौजूद है जो गैरकानूनी रूप से कॉपीराइट वाली सामग्री दिखाने के लिए कोडी बाक्स जैसे वैध ‘ओपन सोर्स मीडिया प्लेयर्स’ पर ‘इंसटॉल’ हो सकते हैं।
विज्ञापन
गूगल ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘कोडी बॉक्स जैसे ओपन सोर्स मीडिया प्लेयर्स पर अवैध स्ट्रीमिंग से लड़ना पाइरेसी के खिलाफ जंग में संतुलित रुख के महत्व और चुनौती दोनों को दिखाता है।’’ रिपोर्ट में कहा गया कि पाइरेटों ने कॉपीराइट वाली सामग्री तक पहुंचने के लिए कोडी बाक्स के लिए ‘एड-ऑन’ बनाए हैं।
विज्ञापन