फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   google glass features unveiled in preview video

गूगल के चश्मे से कैसी दिखेगी दुनिया?

Thu, 21 Feb 2013 01:23 PM IST
google, google glass, video, smart glasses, youtube,
google, google glass, video, smart glasses, youtube, Updated Thu, 21 Feb 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
 google glass features unveiled in preview video

इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने बहुप्रतिक्षित 'स्मार्ट ग्लासेज' यानी 'स्मार्ट चश्मे' को एक वीडियो के जरिए आम लोगों के बीच पेश किया है।

विज्ञापन


कंपनी चाहती है कि तकनीक क्षेत्र के उत्साही और चुनिंदा लोग गूगल 'स्मार्ट ग्लासेज' के प्रारूप को परखें और उस पर अपने सुझाव दें।

कंपनी द्वारा यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए उनके नए वीडियो में गूगल द्वारा बनाए गए 'स्मार्ट चश्मे' के प्रारुप को कई तरह के काम करते हुए दिखाया गया है। इसमें उस क्षेत्रफल को भी दिखाया गया है जो इस चश्मे को पहनने वाले की दृष्टि में बनेगा।

ये चश्मा न सिर्फ अपने पहनने वाले के नजरिए से तस्वीरें खींचेगा बल्कि स्मार्टफोन की तरह उन तस्वीरों और वीडियो पर कई तरह के तकनीकी काम भी किए जा सकेंगे।

डेमो वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे स्मार्ट ग्लास नाम के इस चश्मे का इस्तेमाल फोटो खींचने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए किया जा सकता है।

इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल ईमेल भेजने और सोशल नेटवर्किंग के लिए भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद वॉयस कमांड और रिकॉर्डिंग की सुविधा के ज़रिए इस उपकरण को नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इस यंत्र में स्काइप वीडियो चैट के अलावा मौसम की जानकारी और नक्शों के जरिए रास्ता बताने की सुविधा भी होगी।

ये सारी जानकारी एक साफ-सुथरे और पारदर्शी चौकोर से बने बॉक्स में 'हेडगियर' के दाहिने हिस्से के ऊपरी भाग में दिखाई देगा।

'वियरेबल टेक्नोलॉजी'
'स्मार्ट ग्लास' और इसकी तकनीक का पहली झलक पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान दिखाई गई थी। तब इसे छूकर देखने और परखने के लिए आम लोगों को 1500 डॉलर रुपए चुकाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसे आम लोगों के बीच आजमा कर कंपनी यह जानना चाहती है कि माथे पर पहने जाने वाले इस औजार को किन तकनीकों से लैस किया जाए ताकि वो ज्यादा से ज्यादा से लोगों के बीच इस्तेमाल हो सके।

गूगल के मुताबिक, हम अपने इस काम में काफी नए हैं और हम ये वादा नहीं कह सकते हैं कि यहां सब कुछ काफी अच्छा होगा, लेकिन हम ये तो कह ही सकते हैं कि हम जो भी करेंगे वो काफी रोमांचक होगा।


तकनीक विशेषज्ञों का मानना है कि साल 2013 के बाद बाजार में 'वियरेबल टेक्नोलॉजी' यानी वो तकनीक जिसे हम पहन सकें, उसके काफी लोकप्रिय होने की संभावना है।

साल 2008 में ऐपल कंपनी ने लेजर से बने माथे पर पहने जाने वाला एक 'डिसप्ले सिस्टम' पेटेंट कराया था, जो उनके मुताबिक आईपॉड से अपनी वीडियो ढूंढ निकालने के अलावा कई अन्य काम कर सकता था।

इससे मिलता जुलता पेटेंट सोनी और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने भी करवाया है, ताकि वे उससे छोटे खिलौने बना सकें और ग्राहकों को खुश कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed