फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   google four p formula improve employee health

गूगल ने चार टिप्स के जरिए कर्मचारियों के स्वास्थ्य में होगा बदलाव

Sat, 05 Mar 2016 07:46 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/वाशिंगटन। Updated Sat, 05 Mar 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
google four p formula improve employee health
गूगल ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया - फोटो : Reuters

एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में कंपनियां भी मदद कर सकती हैं। इससे वह कर्मचारियो के खानपान पर होने वाले खर्च को भी काफी हद तक कम कर सकती हैं। इसके लिए कंपनी परिसर में पहले से ही मौजूदा खानपान की व्यवस्था में कुछ बदलाव करने होंगे। अमेरिका में हर साल कंपनियों को कर्मचारियों के बीमार पड़ने की वजह से 225 अरब डॉलर का नुकसान होता है। हाल ही में गूगल ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया। उसने चार तरीके अपनाकर कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद की। इसमें शामिल है : 

विज्ञापन


स्थान: कंपनी परिसर में मुफ्त कॉफी और स्नैक्स रखने की जगह भी कर्मचारियों की आदतों में काफी बदलाव ला सकती हैं। गूगल परिसर में हुए प्रयोग में सामने आया कि कर्मचारियों के जितने नजदीक मुफ्त कॉफी और स्नैक्स की मशीन होगी, उतने ही ज्यादा वे इसका सेवन करेंगे। जबकि दूरी पर रखने के बाद कर्मचारी इसका कम ही इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन


प्रोत्साहन: किसी अप्रिय लेकिन स्वास्थ्यवर्धक भोजन को सुंदर तस्वीरों और तरीकों से पेश किया जाए, तो लोग उसे पसंद करना शुरू करते हैं और वे इसे खाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। गूगल के एक कैफे में यह प्रयोग  सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकल्प:  खाने के मौजूद विकल्प भी आदतों को बदलने में मददगार साबित होते हैं। गूगल कैंटीन में स्नैक्स जब तक खुले रखे गए थे, तब तक कर्मचारी इनका ज्यादा सेवन करते थे, लेकिन जैसे ही इन्हें छोटे-छोटे पैकेटों में डाल कर रखा गया, तो इनके सेवन में 58 फीसदी की कमी आई।


व्यवहार में बदलाव: गूगल ने व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव के जरिये इस प्रयोग को किया। इसमें कर्मचारियों को खानपान की आदतों में बदलाव के लिए प्रेरित किया गया। उसे खाने की अच्छी आदतें अपनाने का लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया गया और इसका सकारात्मक परिणाम निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed