{"_id":"5b9b3b15867a557fe2536aac","slug":"google-ceo-sunder-pichai-and-other-executive-were-unhappy-after-donald-trump-win-video-leaked","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर खुश नहीं थे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, वीडियो लीक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर खुश नहीं थे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, वीडियो लीक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
सुंदर पिचाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन फ्रांसिस्को में गूगल के मुख्यालय में एक बैठक का एक वीडियो लीक हो गया है जिससे यह पता चला है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और अन्य अधिकारी खुश नहीं थे। अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद गूगल के अधिकारियों ने एक बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने अपने कर्मचारियों से कहा था कि खुद को नए माहौल में ढालना होगा। वीडियो लीक होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी बिफर गई है।
विज्ञापन
इस बैठक का लीक हुआ एक घंटे का वीडियो दक्षिणपंथी न्यूज वेबसाइट ब्रीटबार्ट ने बुधवार को जारी किया है। ब्रीटबार्ट वेबसाइट ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीफन बैनन संचालित करते हैं। इसी वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि ट्रंप की जीत से गूगल के लोग खुश नहीं थे। दरअसल गूगल के विदेशी कर्मचारी नहीं चाहते थे कि ट्रंप राष्ट्रपति बनें।
विज्ञापन
रिपब्लिकन ने जांच की मांग की
वीडियो के सामने आने पर डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन मैनेजर ब्रैड पार्सकेल ने कहा कि गूगल का यह रवैया इस देश के लिए खतरा है। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को कांग्रेस में तलब करने और कंपनी की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन