फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Google AI robot answers the meaning of life and tells humans how to be good

गूगल के रोबोट ने दिए ऐसे जवाब कि सुनकर दंग रह जाएंगे आप

Mon, 03 Aug 2015 07:26 PM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
Google AI robot answers the meaning of life and tells humans how to be good

गूगल ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जिसे अति बुद्धिमान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसने कुछ उत्तर भी दिए गए हैं जो सदियों से मानवों के लिए परेशान करने वाला विषय रहा है।

विज्ञापन


ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए बातचीत को समझना सबसे बड़ी समस्या रही है। रोबोट हमेशा एक विशिष्ट दिशानिर्देशों का ही पालन करते हैं। वह हमेशा से कुछ खास और चुनिंदा प्रश्नों के उत्तर देने में ही सक्षम होते हैं। लेकिन इस नए रोबोट से गूगल को काफी आशायें हैं। उसका मानना है कि यह नया तरीका बातचीत के पुराने तरीकों को बदलकर रख देगा।
विज्ञापन


गूगल के मुताबिक यह पहले से ही लिखे लाइनों या पहले से तय सवालों के जवाब देने के बजाय लोगों से बातचीत के दौरान ही उनके सवालों का जवाब देने में सक्षम है साथ ही वह इस दौरान उनसे सीखने की भी कोशिश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जीवन का सार

Google AI robot answers the meaning of life and tells humans how to be good

शोधार्थियों का कहना है कि उन्होंने इस सुपर आर्टिफिशियल रोबोट से उसके टेक्नीकल सपोर्ट के बारे में सीधे तौर पर कुछ सवाल पूछे। पहले हमने इससे आसान सवाल पूछे जो उसके वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क और ब्राउजर्स से जुड़े हुए थे। इसके बाद हमने कठिन प्रश्न पूछने शुरू कर दिए।

शोधार्थियों ने जो सवाल मशीन से पूछे उनमें से कुछ इस तरह थे...

मानव- जीवन का उद्देश्य क्या है?
मशीन- दूसरों की ज्यादा से ज्यादा सेवा करना।

मानव- जीने का उद्देश्य क्या है?
मशीन- हमेशा जीते रहना।

मानव- तुम अभी कहां हो?
मशीन- मैं कहीं नहीं के बीच में हूं।

मानव- मरने का उद्देश्य क्या है?
मशीन- जीवन का होना।

और बेहतर बनाने की जरूरत

Google AI robot answers the meaning of life and tells humans how to be good

शोधार्थियों ने इस मशीन से नीति शास्त्र, दार्शनिक और इतिहास से संबंधित सवाल भी पूछे। उसने अपने एक जवाब में कहा 'एलिजाबेथ के राज के दौरान इंग्लैंड एक महान स्थान था।' और मेसी एक 'महान खिलाड़ी हैं।' हालांकि, कुछ सवालों के जवाब में कई मतभेद भी दिखाई दिए।

बावजूद इसके यह उम्मीद जताई गई कि इस नए रोबोट के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट के दिशा में और काम किए जा सकते हैं और यह पुराने सभी अवधारणाओं को तोड़कर नए सवालों के जवाब आसानी से दे सकने में सक्षम होगा। लेकिन गूगल के इस रोबोट ने उस तरह से जवाब दिया जैसा पहले कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed