फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   girls of all ages will be able to purchase contraceptive

गर्भनिरोधक खरीद सकेंगी हर उम्र की लड़कियां

Sun, 07 Apr 2013 12:15 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 07 Apr 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
girls of all ages will be able to purchase contraceptive

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने सरकार को आदेश दिया है कि वो 30 दिन के भीतर सभी उम्र की लड़कियों के लिए दुकानों पर मॉर्निंग आफ्टर पिल या गर्भनिरोधक गोलियां उपलब्ध कराए। मॉर्निंग आफ्टर पिल वो गोलियां हैं जिन्हें यौन संबंध बनाने के बाद लिया जा सकता है ताकि गर्भ न ठहरे।

विज्ञापन


न्यायाधीश एडवर्ड कोरमैन ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के उस फ़ैसले को ‘मनमाना, सनकी और बेतुका’ बताया जिसके तहत गर्भनिरोधक गोलियां खरीदने की उम्र 17 साल कर दी गई थी।
विज्ञापन


अब 16 साल और इससे कम उम्र की क्लिक करें लड़कियों को गर्भनिरोधक गोलियां ख़रीदने के लिए डॉक्टर के पर्चे की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

गर्भनिरोधक गोलियां सेक्स के 72 घंटे के भीतर लेने पर प्रभावकारी रहती हैं। लेकिन इसे जितना जल्दी लिया जाए उतना असर ज़्यादा होता है। कुछ महिलाओं में इसके सेवन से मिचली और दस्त जैसे दुष्प्रभावों से गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'महिलाओं की जीत'
सेंटर फ़ॉर रिप्रोडक्टिव राइट्स ग्रुप ने अदालत के फ़ैसले को महिलाओं की जीत बताया है।

संस्था ने कहा कि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि 17 साल से कम उम्र की लड़कियां निगरानी के बिना गर्भनिरोधक गोलियों का सुरक्षित इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं।

उसने कहा कि ये मामला राजनीति से प्रेरित है।

अमेरिकी रुढ़िवादियों का मानना है कि गर्भनिरोधक गोलियां को सभी उम्र की लड़कियों के लिए उपलब्ध कराने से युवा लड़कियों में यौन प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।


कानूनी विकल्पों पर विचार
इस बीच अमेरिकी सरकार के वकील ने कहा कि वो क़ानूनी विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

2011 में एफडीए ने कहा था कि बच्चे जनने की उम्र वाली सभी लड़कियां गर्भनिरोधक गोलियों का सुरक्षित इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री कैथलीन सेबेलियस ने एक अभूतपूर्व क़दम उठाते हुए एजेंसी के फ़ैसले को पलट दिया था।

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी कैथलीन के इस फ़ैसले का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed