{"_id":"9c108c6e-7f09-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"girl-living-on-streets-reached-to-oscars","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर रहने वाली लड़की पहुंची ऑस्कर तक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सड़कों पर रहने वाली लड़की पहुंची ऑस्कर तक
Updated Mon, 25 Feb 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में ऑस्कर समारोह शुरु हो चुका है। संकट से घिरे अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बाल सैनिकों पर बनी एक फिल्म भी ऑस्कर में पहुंची है।
विज्ञापन
‘वॉर विच’ नाम की इस फिल्म में काम करने वाली रशेल म्वांजा बर्लिन और त्रिबेका फिल्म महोत्सवों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुने जाने के बाद अब स्टार हो गई हैं और ऑस्कर के लिए लॉस एंजेलिस में रेड कारपेट पर नजर आईं।
विज्ञापन
हालांकि इस 16 वर्षीय लड़की की जिंदगी भी खासी चुनौतीपूर्ण रही है। वॉर विच के निर्देशक किम एंगुएन कहते हैं कि म्वांजा की कहानी किसी परी कथा से कम नहीं है।
विज्ञापन
एंगुएन बताते हैं, “उसे उसके परिवार ने छोड़ दिया था और सड़कों पर जिंदगी काटनी पड़ी थी, लेकिन इस फिल्म ने उसकी जिंदगी की कायापलट कर दी। सड़कों पर बेहसारा घूमने से लेकर रेट कारपेट पर चलना तो ऐसी बात है कि उसने कभी सपने में भी ये नहीं सोचा होगा।”
बेयोंसे की प्रशंसक
लॉस एंजलिस टाइम्स ने लिखा है कि वॉर विच के निर्माता इस बात के लिए कोशिश कर रहे हैं म्वांजा को उनकी पसंदीदा स्टार बेयोंस से मिलवाया जाएगा।
फिल्म के निर्माता मैरी क्लोद पॉलीन ने इस अखबार को बताया, “वो बस इसी बारे में बात करती रही हैं। जितने भी अंग्रेजी शब्द वो जानती है, वो सब बेयोंस और रिहाना के गीत ही हैं।”
वॉर विच को कनाडा की तरफ से विदेशी भाषा की श्रेणी में भेजी गई है।