फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Ghost scares Canada ambassador in Ireland Kevin Vickers

आयरलैंड में कनाडा के राजदूत केविन विकर्स को डराते हैं 'भूत'

Sun, 27 Aug 2017 12:15 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Sun, 27 Aug 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
Ghost scares Canada ambassador in Ireland Kevin Vickers
राजदूत केविन विकर्स

आयरलैंड में कनाडा के राजदूत भूतों को लेकर चिंतित हैं. खास तौर से राजदूत केविन विकर्स की चिंता है कि डबलिन में कनाडा के अधिकारिक स्थल पर किसी प्रेत आत्मा का साया हो सकता है. हाल ही में किए गए एक फेसबुक पोस्ट में राजदूत ने अजीबोगरीब आवाज़ें सुनने के बारे में लिखा है. राजदूत ने निवास स्थल के मुख्य हाल में भारी कदमों और तेज सासों की आवाजें सुनने के बारे में भी लिखा है.

विज्ञापन


ईस्टर क्रांति से जुड़े नेता की आत्मा
इतिहास में रुचि रखने वाले विकर्स का कहना है कि ये आयरलैंड की 1916 में हुई ईस्टर क्रांति से जुड़े किसी नेता की आत्मा हो सकती है. जब विकर्स इस निवास स्थल में रहने आए थे तब उन्होंने ऐसी अफवाहें सुनीं थी कि डबलिन के रेनलॉ जिले के इस घर में कभी आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता पैट्रिक पियर्स भी रहते थे.
विज्ञापन


पियर्स 1916 में ब्रितानी शासन के खिलाफ हुई क्रांति के शिल्पकारों में से एक थे. अप्रैल 1916 में छह दिन चले विद्रोह में 450 से ज्यादा लोग मारे गए थे और ढाई हजार से अधिक घायल हुए थे. पियर्स का कोर्ट मार्शल हुआ था और उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया था.
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों के दस्तावेजों के बारे में जानकारियां
2016 में दिए एक साक्षात्कार में विकर्स ने बताया था कि आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता के इस निवास में रहने की अफवाहों की वजह से उन्होंने पियर्स के 1908 से 1912 के बीच घरों के दस्तावेजों के बारे में जानकारियां इकट्ठा की.

'कहीं ये पैट्रिक पियर्स ही तो नहीं'

Ghost scares Canada ambassador in Ireland Kevin Vickers
पैट्रिक पियर्स

16 अगस्त को लिखे फेसबुक पोस्ट में विकर्स ने लिखा, "मैं ये सोचता हूं कि कहीं ये पियर्स ही तो नहीं है जो निवास के हॉल में टहलते हैं." विकर्स ने ये भी लिखा कि इस निवास स्थल में रहने आने से पहले तक उन्हें भूतों पर विश्वास नहीं था. उन्होंने कहा, "कभी-कभी ऐसा लगता है कि वो गुस्से में हैं और फिर दिन बीत जाता है और सबकुछ पहले जैसा हो जाता है."

फेसबुक पोस्ट लिखने से पहली शाम के बार में बताते हुए विकर्स ने लिखा, "मैं टीवी देख रहा था तब महसूस हुआ जैसे डाइनिंग रूम में कोई भारी चेन गिरी हो. मैं तुरंत दौड़कर वहां गया, लेकिन वहां कुछ भी नहीं था."

हॉल में भारी कदमों और तेज सांसों की आवाज
विकर्स कहते हैं कि इससे एक सप्ताह पहले ही उन्होंने निवास के हॉल में भारी कदमों और तेज सांसों की आवाज सुनी थी, लेकिन जब वो वहां पहुंचे तो कुछ भी नहीं था. विकर्स कहते हैं कि कभी-कभी उनकी घरेलू नौकरानी ऊपर जाने से ही इनकार कर देती है.

वो कहते हैं, "यदि किसी को इस कहानी पर शक है तो आपका एक या दो रात यहां गुजारने के लिए स्वागत है." "मैंने अभी-अभी नीचे तेज दरवाजा पीटने की आवाज सुनी है." विकर्स को 2015 में आयरलैंड में कनाडा का राजदूत बनाया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed