{"_id":"59ae22bf4f1c1b8a078b4572","slug":"german-chancellor-merkel-and-trump-agree-to-un-sanctions-on-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ कोरिया को घेरने की तैयारी में US-जर्मनी, पर्यटन पर लगा सकता है लगाम","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नॉर्थ कोरिया को घेरने की तैयारी में US-जर्मनी, पर्यटन पर लगा सकता है लगाम
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमाणु हथियारों के परिक्षणों पर अड़ियल और मनमानी रवैया अपनाने वाले नॉर्थ कोरिया के खिलाफ वैश्विक स्तर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। जर्मन की चासंलर एजेंला मार्केल और यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को माना की नॉर्थ कोरिया के खिलाफ यूएन को सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
मार्केल के ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यूएन सिक्योरिटी काउंसिल को नॉर्थ कोरिया पर दबाव बनाने की जरूरत है। नार्थ कोरिया पर जो बैन लग सकते हैं, उससे उसके पर्यटन पर फर्क पड़ेगा, साथ ही चीन और रूस में जाने वाली नॉर्थ कोरियन लेबर पर भी लगाम लग सकती है। ये ड्राफ्ट 14 अन्य काउंसिल मेंबर्स के सामने मंगलवार को पेश हो सकता है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को यूएन में यूएस एंबेसडर निक्की हेली ने कहा था कि किम जोंग की कार्रवाई रक्षात्मक नहीं है। वो खुद को एक परमाणु शक्ति के रूप में दिखा रहा है और युद्ध के आसार पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
निक्की ने कहा कि वह सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्यों से कहना चाहती हैं, अब उत्तर कोरिया ने सारी हदें पार कर दी हैं। बता दें कि नॉर्थ कोरिया की ओर से रविवार को 50 और 100 किलोटन का हाइड्रोजन बम परिक्षण किया गया था, जो कि कभी हिरोशीमा में हुए बम ब्लास्ट से भी खतरनाक था। ये ब्लास्ट इतना जोरदार था कि इसकी गूंज उत्तरी चीन तक महसूस की गई थी।