फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Georgia man gets back his lost wallet after 77 years

जोर्जिया के व्यक्ति का 77 साल पहले खोया था पर्स, अब इंग्लैंड की लड़की ने लौटाया

Fri, 24 Aug 2018 12:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Georgia man gets back his lost wallet after 77 years

जोर्जिया के रहने वाले 100 साल के रॉय रोट्स को उनका खोया हुआ पर्स अब वापस मिल गया है। यह पर्स 77 साल पहले कैलिफोर्निया में खो गया था। इस पर्स में जो भी कागजात उस वक्त थे वो सब अब भी सही सलामत हैं। इतने सालों बाद अपना पर्स पाकर वह बेहद खुश हैं।

विज्ञापन


अपना पर्स मिलने पर रोट्स कहते हैं कि उन्हें उस दिन की हर बात याद है जब उनका पर्स खो गया था। उन्होंने कहा, 'उस वक्त मैं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर था। मेरा काम था हवाई जहाज की जांच करना। तब मैं कैलिफोर्निया में था और तभी दूसरा विश्व युद्ध भी शुरू हुआ। मैं हवाई जहाज में ही था। तभी मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मेरे पास मेरा पर्स नहीं है। मैंने वहां मौजूद लोगों की भी तलाशी ली पर फिर भी वह नहीं मिला।'
विज्ञापन


जिसे पर्स मिला उसी की पोती ने उसे लौटाया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोट्स का पर्स जब गिर गया तो वह इंग्लैंड के एडगर वॉरेन बर्ड्स को मिला। उस वक्त बर्ड्स इंग्लैंड के डर्बीशायर स्थित रॉयल एयरफोर्स में काम कर रहे थे। उन्होंने उस पर्स को सुरक्षित रखा और बाद में अपनी बेटी को सौंप दिया। उनकी बेटी ने वो पर्स उनकी पोती को दे दिया। जिसने 77 साल बाद रोट्स को उनका पर्स लौटाया। हालांकि इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि बर्ड्स ने वो पर्स रोट्स को आखिर क्यों नहीं लौटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed