फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Former soldier of Guatemala 5,160 years jail in the 1982 massacre case

ग्वाटेमाला के पूर्व सैनिक को 1982 नरसंहार मामले में हुई 5,160 साल की जेल

Thu, 22 Nov 2018 04:35 PM IST
भाषा, ग्वाटेमाला सिटी
भाषा, ग्वाटेमाला सिटी Updated Thu, 22 Nov 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
Former soldier of Guatemala 5,160 years jail in the 1982 massacre case
guatemala massacre (File Photo)
ग्वाटेमाला की एक अदालत ने बुधवार को एक पूर्व सैनिक को गृह युद्ध के दौरान 201 किसानों के नरसंहार के मामले में 5,160 साल की जेल की सजा सुनाई है। वह नरसंहार इस मध्य अमेरिकी देश के गृह युद्ध की सबसे नृशंस घटनाओं में से एक था। 
विज्ञापन


अदालत ने सांतोस लोपेज को उस नरंसहार में 171 लोगों की हत्या का दोषी पाया और प्रत्येक के लिए 30-30 साल यानि कुल 5,130 साल की सजा सुनाई। उसे एक बच्चे की हत्या के सिलसिले में 30 साल की अतिरिक्त सजा मिली। सजा सांकेतिक है क्योंकि ग्वाटेमाला में जेल की सजा की अधिकतम अवधि 50 वर्ष है।
विज्ञापन


लोपेज कैबिल नाम के अमेरिका द्वारा प्रशिक्षित जवाबी कार्रवाई बल के सदस्य थे। उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था और 2016 में निर्वासित कर दिया गया था। जांच के मुताबिक, लोपेज उस दल का सदस्य था जिसने दिसंबर 1982 में मेक्सिको की सीमा से लगे ग्वाटेमाला के दोस एरेस क्षेत्र में नरसंहार किया था। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 1996 तक चले ग्वाटेमाला के गृह युद्ध के दौरान करीब 2 लाख लोग मारे गए या लापता हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed