फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Former foreign secretary S Jaishankar joined in a top US advocacy group

पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर अमेरिका के एक अहम समूह में हुए शामिल

Tue, 18 Sep 2018 03:44 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Former foreign secretary S Jaishankar joined in a top US advocacy group
s jaishankar
अमेरिका-भारत संबंधों में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विदेश सचिव सुब्रह्मण्यम जयशंकर अमेरिका के एक शीर्ष एडवोकेसी ग्रुप के बोर्ड में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


पूर्व विदेश सचिव जयशंकर फिलहाल टाटा समूह के ग्लोबल कॉरपोरेट मामलों के अध्यक्ष हैं। 

यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) समूह ने सोमवार को जयशंकर के बोर्ड में हिस्सा बनने की घोषणा की।

जयशंकर ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण संबंध बनाने के लिए मैं यूएसआईएसपीएफ के निदेशक मंडल के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। टाटा समूह अमेरिका-भारत व्यावसायिक संबंधों में अग्रणी रहा है और इस संबंध को आगे बढ़ाने के लिए यूएसआईएसपीएफ एक महत्वपूर्ण मंच होगा।’’ 


गौरतलब है कि वह 29 जनवरी 2015 से 29 जनवरी 2018 तक भारत के विदेश सचिव रहे।

यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश आघी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ वह (जयशंकर) अमेरिका-भारत संबंधों के वास्तुकार हैं। उनके बोर्ड में आने से एक मजबूत संदेश गया है कि यूएसआईएसपीएफ महत्वपूर्ण है और इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि जयशंकर अमेरिका-भारत संबंधों में योगदान देना जारी रखना चाहते हैं।’’ (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed