फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Foreign Secretary Jaishankar talk to american administration on H1B visas

H-1B वीजा पर भारत ने रखी अपनी बात, अमेरिका ने दिया भरोसा

Sun, 05 Mar 2017 12:24 PM IST
amarujala.com {Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com {Presented by: संदीप भट्ट Updated Sun, 05 Mar 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
Foreign Secretary Jaishankar talk to american administration on H1B visas

एच1बी वीजा को लेकर अमेरिकी सरकार ने भारत को भरोसा दिलाया है कि एच1 बी वीजा के नियमों को कड़ा करना उनकी प्राथमिकता नहीं है लेकिन ये उनकी इमिग्रेशन

विज्ञापन

पॉलिसी का खास हिस्सा होगा। 

चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका गए विदेश सचिव एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से शनिवार को वॉशिंगटन डी.सी में मुलाकात की। इस दौरान भारतीय विदेश सचिव ने एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से जारी एच1बी वीजा मसले को लेकर चर्चा की। 
विज्ञापन


विदेश सचिव की ट्रंप प्रशासन के साथ एच1बी वीजा को लेकर हुई चर्चा में अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई बैठकों में चर्चा हुई है। विदेश सचिव ने ट्रंप प्रशासन से कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है और अमेरिका के प्रतियोगिता में बने रहने के लिए भारतीय भागीदारी बहुत अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार ने भारत को भरोसा दिलाया है कि एच1 बी वीजा के नियमों को कड़ा करना उनकी प्राथमिकता नहीं है लेकिन ये उनकी इमिग्रेशन पॉलिसी का खास हिस्सा
होगा। बता दें कि एच1-बी वीजा की प्रीमियम प्रोसेसिंग को 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। 

विदेश सचिव एस. जयशंकर से इस मुद्दे पर बात करने पहुंची विजिटिंग कॉमर्स सेक्रेटरी रीता तेवतिया ने बताया कि भारत ने इस मुद्दे को अमेरिका के सामने पूरे ताकत के साथ उठाया है।

हमने इस मामले को अमेरिका के सामने रखने का प्रयास किया है कि एच 1-बी वीजा ट्रेड और सर्विस कैटेगरी में आता है और इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को ही फायदा मिलेगा और वो दुनिया के सामने मजबूत आर्थिक देश के तौर पर उभरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed