फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Foreign Ministry's spokesperson Heather Nauert is on top for the post of American diplomat

यूएन में अमेरिकी राजदूत के पद के लिये विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट के नाम पर हो रहा विचार

Fri, 02 Nov 2018 12:53 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Fri, 02 Nov 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Foreign Ministry's spokesperson Heather Nauert is on top for the post of American diplomat
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट - फोटो : Washington Post

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर भारतीय अमेरिकी निक्की हेली की जगह लेने के लिये फॉक्स न्यूज की पूर्व एंकर और अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट के नाम पर गंभीरता से विचार चल रहा है।

विज्ञापन


ट्रंप ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके (नोर्ट) के नाम पर गंभीरता से विचार चल रहा है। वह श्रेष्ठ हैं और वह लंबे समय से हमारे साथ हैं। वह लंबे समय से समर्थक रही हैं और वह वाकई श्रेष्ठ हैं।’’ 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, ‘‘हम शायद अगले सप्ताह फैसला करेंगे। हमारे पास बहुत से लोग हैं जो यह जिम्मेदारी चाहते हैं और उनमें से ढेर सारे लोग वाकई बहुत अच्छे लोग हैं। लेकिन हम अगले सप्ताह उस बारे में बात करेंगे।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व समाचार प्रस्तोता नोर्ट (48) फिलहाल सार्वजनिक कूटनीति और सार्वजनिक मामलों के लिये कार्यवाहक विदेश उप मंत्री और विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हैं। पिछले महीने, हेली ने साल के अंत में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत का पद छोड़ने की घोषणा की थी। उनका पद कैबिनेट मंत्री रैंक का था।

हेली अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में कैबिनेट मंत्री रैंक के पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed