{"_id":"5c01ce4ebdec2241852c4f19","slug":"forbes-list-says-there-are-4-women-of-indian-origin-in-top-50-women-in-technology-sector-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में टेक्नोलॉजी क्षेत्र की शीर्ष 50 महिलाओं में चार भारतवंशी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में टेक्नोलॉजी क्षेत्र की शीर्ष 50 महिलाओं में चार भारतवंशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
फोर्ब्स ने अमेरिका में टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज 50 महिलाओं की एक सूची जारी की है। इसमें चार महिलाएं भारतीय मूल की हैं। इस सूची में आईबीएम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिनी रोमेटी और नेटफ्लिक्स की कार्यकारी एनी एरोन शामिल हैं।
विज्ञापन
सूची में सिस्को की पूर्व चीफ टेक्नोलॉजी अधिकारी पद्मश्री वारियर, उबर की वरिष्ठ निदेशक कोमल मंगतानी, कोंफ्लूएंट की सह-संस्थापक और मुख्य तकनीकी अधिकारी नेहा नारखेड़े, पहचान प्रबंधन कंपनी ड्राब्रिज की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कामाक्षी शिवराम कृष्णन शामिल हैं।
विज्ञापन
फोर्ब्स ने ‘अमेरिका की 2018 में टेक्नोलॉजी क्षेत्र की शीर्ष 50 महिलाओं’ की सूची में कहा कि महिलाएं भविष्य का इंतजार नहीं करती। टेक्नोलॉजी में 2018 की शीर्ष 50 महिलाओं की प्रारंभिक सूची में तीन पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व दिखता है जो एक दशक से भी अधिक समय से दुनियाभर में तकनीक के क्षेत्र में आगे हैं।
विज्ञापन
वारियर ने मोटोरोला और सिस्को दोनों में अहम भूमिका निभाई। अब वह चीनी स्टार्टअप कंपनी एनआईओ की अमेरिकी प्रमुख हैं। मंगतानी, गुजरात के धर्मसिंह देसाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की पूर्व छात्र हैं। वे अभी उबर के बिजनेस इंटेलीजेंस की प्रमुख हैं।
नारखेडे, ने पुणे विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वह लिंक्डइन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उन्होंने अपने लिंक्डइन के एक सहयोगी के साथ कोंफ्लूएंट की स्थापना की जो डाटा आकलन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है। वहीं शिवरामकृष्णन की कंपनी ड्राब्रिज बड़े स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग करती है। यह कई डिवाइस से लोगों की पहचान सुनिश्चित करने में सक्षम है।