फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Forbes billionaires list 2018: Mukesh Ambani richest indian ranked 19th globally

Forbes 2018: सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी का बढ़ा विश्व में कद, साल भर में की दुगनी कमाई

Wed, 07 Mar 2018 08:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू योर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू योर्क Updated Wed, 07 Mar 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
Forbes billionaires list 2018: Mukesh Ambani richest indian ranked 19th globally

फोर्ब्स के मुताबिक इस बार भारत के 121 अरबपतियों की संख्या पिछले साल की तुलना में 19 अधिक है। फोर्ब्स की माने तो अमेरिका और चीन के लोगों के बाद भारत अल्ट्रा अमीरों का तीसरा सबसे बड़ा समूह बन रहा है। मंगलवार को जारी की गई पत्रिका के मुताबिक, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स के महानिदेशक मुकेश अंबानी, जो कि सबसे अमीर भारतीय हैं, 2018 में उनकी कमाई 16.1 अरब डॉलर बढ़ी है और अब उनकी कुल संपति 40.1 अरब डॉलर हो गई है।

विज्ञापन


फोर्ब्स द्वारा तैयार किए गए 2,208 अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी ने 19वीं वैश्विक रैंकिंग हासिल की है। बता दें कि मुकेश अंबानी 2017 में फोर्ब्स के अमीर लोगों की सूची में 33वें पायदान पर थे। तब उनकी संपति कुल 23.2 बिलियन डॉलर थी। 

विज्ञापन

Forbes billionaires list 2018: Mukesh Ambani richest indian ranked 19th globally
फोर्ब्स के मुताबिक इन अमीर लोगों की सूची में यूएस के 585 खरबपती शामिल हैं, तो वहीं चीन के 373। वहीं 2017 में भारतीय अरबपतियों का आंकड़ा 102 था। उधर अमेजॉन के मालिक और सीईओ जेफ बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स से दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने का तमगा छीन लिया है। फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार जेफ बेजॉस की कमाई 112 बिलियन डॉलर आंकी गई है। 

बिल गेट्स को किसने पछाड़ा?

जेफ ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दूसरे नंबर पर ला दिया है। गेट्स की कमाई इस दौरान 90 बिलियन डॉलर आंकी गई है। पिछले 24 सालों में गेट्स लगातार 18 साल तक विश्व के सबसे धनी व्यक्ति रहे। लिस्ट में तीसरे स्थान पर वॉरेन बफेट का स्थान रहा, जिनकी कमाई 84 बिलियन डॉलर है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैंक 766वें स्थान पर रही। 2017 में इनकी रैंक 544 थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed