{"_id":"87386ed2-2974-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"for-whom-bill-clinton-campaigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल क्लिंटन ने जिनके लिए प्रचार किया...","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बिल क्लिंटन ने जिनके लिए प्रचार किया...
बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 08 Nov 2012 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के चुनाव में कैलिफौर्निया की एक सीट से भारतीय मूल के एमी बेरा चुने गए हैं। 45 साल के बेरा पहले हिंदू हैं जिन्होंने प्रतिनिधि सभा का सदस्य बन कर इतिहास रचा है। चुनावों से पहले भी बेरा के नाम पर अमरीकी मीडिया में खूब चर्चा थी और उन्हें जीत का प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा था।
विज्ञापन
बेरा डेमोक्रेट हैं और उन्हें पार्टी कितना अहम उम्मीदवार मान रही थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके लिए पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी प्रचार किया।
विज्ञापन
पूरे चुनावी अभियान में बेरा को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का समर्थन हासिल रहा। क्लिंटन ने पिछले महीने दो बार बेरा के लिए प्रचार भी किया था।
बेरा के लिए बड़ी उपलब्धि ये भी रही कि उन्होंने प्रचार के दौरान चुनावी चंदा जुटाने में अपने विपक्षियों को काफी पीछे छोड़ दिया था।
पहले हिंदू
लेकिन बेरा प्रतिनिधि सभा में पहुंचने वाले पहले हिंदू हैं। करीब 50 साल पहले बेरा के माता-पिता अमेरिका आ गए थे।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए सबसे पहले वर्ष 1950 में भारतीय मूल के अमरीकी दलीप सिंह सौंध चुने गए थे जबकि बॉबी जिंदल लूजियाना प्रांत के गवर्नर चुने जाने से पहले वर्ष 2005 से 2008 तक प्रतिनिधि सभा के सदस्य रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन भारतीय मूल के अमरीकी उपेंद्र चिवुकुला न्यू जर्सी से, पेनसिल्वेनिया से चिकित्सक मनन त्रिवेदी, मिशिगन से सयैद ताज और कैलिफ़ोर्निया से जैक उप्पल प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव हार गए हैं। रिपब्लिकिन पार्टी के एक उम्मीदवार के सहित भारतीय मूल के छह अमरीकियों ने प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ा था।