फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   For the US and India, a convergence of interests and values

वाल स्ट्रीट जनरल से बोले मोदी- इंडो-यूएस पार्टनरशिप से पूरी दुनिया को होगा फायदा

Mon, 26 Jun 2017 08:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 26 Jun 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
For the US and India, a convergence of interests and values
modi in us - फोटो : PTI
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूज स्ट्रीट जर्नल में लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी पूरी दुनिया के लिए अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लेख में साफ कहा है कि भारत-अमेरिका के बीच सिर्फ सामरिक साझेदारी ही नहीं बढ़ रही, बल्कि व्यापारिक साझेदारी भी नए स्तर पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ सालों में भारतीय हवाई सेवा प्रदाता कंपनियां 200 से अधिक अमेरिकी यात्री विमान खरीदेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लेख में जीएसटी को भी जगह दी है और लिखा है कि जीएसटी की वजह से पूरे देश में टैक्स की दरें एक समान हो जाएगी।
विज्ञापन


देर रात होगी मोदी-ट्रंप के बीच मुलाकात, एच-1 वीजा पर निकल सकता है रास्ता
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि दोनों ही देशों के बीच करीब 115 बिलियन डॉलर का व्यापार होता है। ये आगे कई गुना बढ़ेगा। भारतीय कंपनियां अमेरिका के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में $15 बिलियन डॉलर निवेश कर चुकी हैं, जो अमेरिका के 35 राज्यों में फैली हैं। वहीं अमेरिकी कंपनियां भारत में 20 बिलियन डॉलर का निवेश कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़ाकू की बजाय भारत को जासूसी ड्रोन देगा अमेरिका

प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल में लिखा है कि भारत-अमेरिका के बीच रक्षा क्षेत्र में साझेदारी बेहद अहम है। दोनों ही देशों का मुख्य ध्यान अपनी सामाजिक सुरक्षा के साथ ही पूरी दुनिया को आतंकवाद से बचाना भी है। 
Defense is mutually 
लेख में नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि भारत उर्जा के क्षेत्र में कम से कम 40 बिलियन डॉलर का आयात अमेरिका से करेगा। यही नहीं, 200 से अधिक अमेरिकी विमान भारतीय हवाई यात्रा प्रदाता कंपनियों के बेड़े से भी जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि दुनिया भर में अर्थव्यवस्था को लेकर अस्थिरता के बीच भारत और अमेरिका विकास और आविष्कार के इंजन साबित होंगे।  गौरतलब है कि आज देर रात नरेंद्र मोदी और डोनल्ड ट्रंप के बीच करीब 20 मिनट कर वन-टू-वन बातचीत होगी। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच आतंकवाद से निपटने, व्यापार बढ़ाने के साथ ही आपसी साझेदारी विकसित करने पर जोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed