फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   For the first American president Donald Trumps name included in a criminal case

ट्रंप का नाम पहली बार किसी आपराधिक मामले में किया गया शामिल

Sun, 09 Dec 2018 06:06 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
For the first American president Donald Trumps name included in a criminal case
Donald trump

अमेरिका के न्याय विभाग ने पहली बार किसी संघीय अपराध से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम जोड़ा है। न्याय विभाग ने कहा है कि ट्रंप ने दो महिलाओं को चुप रहने के लिए अवैध भुगतान करने का निर्देश दिया था। पोर्न अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स (असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड) और पूर्व प्लेबॉय मॉडल कैरेन मैक्डाउल ने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप पर अपने साथ विवाहेतर संबंध रखने का दावा किया था और इसके बाद ही उन्हें यह भुगतान किया गया। स्टॉर्मी को करीब 1.3 लाख डॉलर और कैरेन को करीब 1.5 लाख डॉलर दिए जाने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चुप रहने के लिए दो महिलाओं को पैसे देने का लगा आरोप

अदालत में दाखिल किए कागजातों में अभियोजन ने कहा है कि ट्रंप के पूर्व वकील व इस मामले में बिचौलिया माइकल कोहेन ने ट्रंप के निर्देशों पर 2016 में चुनावी अभियान के तेजी पकड़ने के दौरान इस गोपनीय भुगतान का प्रबंध किया था। बता दें कि कोहेन पहले ही कह चुका है कि ट्रंप भी इस मुंह बंद करने वाली योजना में शामिल थे, लेकिन कोहेन को सजा घोषित होने से पहले अदालत में दाखिल कागजातों से साफ दिखाई दे रहा है कि अभियोजक भी उसके दावे पर यकीन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कागजातों में राष्ट्रपति पर अपराध करने का आरोप

कागजातों में राष्ट्रपति पर अपराध करने का आरोप अधूरा छोड़ दिया गया है। क्योंकि राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए उन पर मुकदमा चलाया जा सकता है या नहीं, यह कानूनी विवाद का मसला बना हुआ है। लेकिन शुक्रवार को दाखिल कागजातों से यह स्पष्ट है कि अभियोजक इस पर यकीन करते हैं कि कोहेन ने अपराध किया है और ट्रंप इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं। इस बात के सामने आने के बाद ट्रंप की राजनीतिक परेशानियां बढ़ने की संभावना जताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed