फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Florida woman held for stealing sex toy

पति ने प्यार करना किया बंद तो चुरा लिया खास पलों वाला उत्पाद

Wed, 02 Mar 2016 05:37 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 05:37 AM IST
विज्ञापन
Florida woman held for stealing sex toy

अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में 33 वर्षीय एक महिला को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह खास पलों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला टॉय चुरा रही थी।

विज्ञापन


खास बात यह कि महिला न इस चोरी की बड़ी ही अजीबोगरीब दलील दी। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति उससे दूरी बनाकर रखता है और उसे छूना भी नहीं चाहता। इसीलिए उसने यह कदम उठाया। एस्टन बार्टन नामक यह महिला जब फ्लोरिडा के लार्गो में सीवीएस फार्मेसी से शॉपिंग कर रही थी, तब उसने ड्यूरेक्स कंपनी का खास पलों वाला एक उत्पाद चुरा लिया।
विज्ञापन


स्टोर के एक कर्मचारी ने इसके बारे में पुलिस को बता दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने महिला से जब इस बाबत बात की उसने सच उगल दिया।

2000 डॉलर के बॉंड पर रिहा हुई महिला

Florida woman held for stealing sex toy

एस्टन ने बताया कि उसने 15 डॉलर कीमत वाला एक उत्पाद छिपा लिया था। चार बच्चों की मां एस्टन ने पुलिस से कहा कि उसका पति अब उसे प्यार नहीं करता है। उसने सोचा कि बेवफा होने से बेहतर है कि वह इस उत्पाद का इस्तेमाल करे।

पुलिस ने जब महिला के बैग की तलाशी ली, तो उसके पास से एक दवा भी मिली। बार्टन ने दावा किया कि उसने इसे खरीदा था, लेकिन वह इसका बिल पेश नहीं कर सकी।कड़ाई से पूछताछ में बार्टन स्वीकार किया कि उसने दवा भी चुराई थी क्योंकि उसके मुंह में चोट लगी थी।

पूर्व में की गई चोरी में दोषी ठहराए जाने के कारण महिला पर अपराध का आरोप लगाते हुए उसे जेल भेज दिया गया। बाद में उसे 2000 डॉलर (करीब 1.36 लाख रुपये) के बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed