फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   florida: thunderstorms warning but indians are in their house

फ्लोरिडा: तूफान की चेतावनी के बाद भी घर में डटे भारतीय, दूसरों की मदद के लिए खोला होटल

Sun, 10 Sep 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 10 Sep 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
florida: thunderstorms warning but indians are in their house
इरमा तूफान

घर छोड़ने की मिली चेतावनी के बाद भी फ्लोरिडा में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी अपने घर में ही टिके हुए हैं। यहां कई भारतीयों के होटल हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए इन लोगों ने अपने होटल और दुकानें खोल रखी हैं। ‘सेवा’ जैसे भारतीय गैर सरकारी संगठन तूफान से प्रभावित लोगों के लिए भोजन एवं दूसरी जरूरी चीजें पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


फोर्ट लॉडरडेल में अपना कंसल्टेंसी बिजनेस करने वाले विवेक स्वरूप ने कहा कि हम प्रत्येक दो साल के बाद इस तरह के तूफान का सामना करते हैं इसलिए हमें पता हैं कि इससे कैसे निपटना है। मियामी-फोर्ट लॉडरडेल क्षेत्र में 40 हजार से ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं और इसी इलाके में अगले कुछ घंटों में इरमा तूफान आने वाला है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 85 साल बाद आया इतना भीषण भूकंप, 60 की मौत और 250 से ज्यादा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरेबियाई क्षेत्रों में सभी भारतीय सुरक्षित : सुषमा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि इरमा तूफान से प्रभावित कैरेबियाई द्वीपों एवं आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले सभी भारतीय सुरक्षित हैं। वेनेजुएला, क्यूबा, केमन द्वीप समूह और त्रिनिदाद और टोबैगो स्थित भारतीय मिशनों ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आपात स्थिति में भारतीयों से संपर्क के लिए वेनेजुएला, नीदरलैंड, फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास का टेलीफोन नंबर ट्वीट किया था। साथ ही कहा था कि सरकार प्रभावित देशों की सरकारों और भारतीय समुदाय के संपर्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed