फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Flight Lands Under Military Escort

पैसेंजर ने मचाया हंगामा तो अमेरिकी एयरफोर्स ने प्लेन को लैंड कराया

Sun, 21 May 2017 08:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 21 May 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
Flight Lands Under Military Escort
पैसेंजर ने मचाया हंगामा तो अमेरिकी एयरफोर्स ने प्लेन को लैंड कराया - फोटो : Youtube
एक यात्री के बवाल के चलते प्लेन को उतारने के लिए अमेरिकी एयरफोर्स को आगे आना पड़ा। दरअसल, यात्री विमान में जमकर हंगामा कर रहा था। उसे सीट से बांधना भी पड़ा था, पर हकरतों से बाज न आने की वजह से किसी अनहोनी की आशंका के चलते एहतिहातन अमेरिकी एयरफोर्स ने कमान संभाली और विमान को लैंड कराया। हालांकि आरोपी यात्री पूरे दिन भर बवाल करता रहा था, ऐसे में उसे फिर से विमान में चढ़ने देना सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोलता है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक अमेरिकी एयरलाइंस के प्लेन को लैंड कराने के लिए एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमानों को उड़ान भरनी पड़ी। लड़ाकू विमानों के मोर्चा संभालने के बाद प्लेन को होनूलुलू में लैंड कराया गया। उससे पहले ही प्लेन में यात्रियों की मदद से प्लेन क्रू ने हंगामा कर रहे यात्री को सीट बेल्ट से बांध दी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अनिल उस्कानिल नाम का ये पैसेंजर इस विमान में चढ़ने से पहले लॉस एंजिलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार भी हो चुका था। दरअसल, वो टर्मिनल से एयरफील्ड की ओर जाने वाले दरवाजे की ओर गया था। हालांकि उसे बाद में गलती मान कर छोड़ दिया गया था। बाद में आरोपी अनिल अमेरिकी एयरलाइन की फ्लाइट 31 पर सवार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान के सहयात्री ने बताया कि अनिल ने अपना लैपटॉप किसी और सीट पर छोड़ दिया। वो शांत था। जैसे किसी और दुनिया में खोया हो। वो पॉयलट केबिन की तरफ जा रहा था, जिसका रास्ता रोका गया। बाद में उसे सीट पर ही टेप की सहायता से बांधा गया।


दरअसल, कई विमानन कंपनियों ने अपने प्लेन में लैपटॉप लेकर चलने की पांबदी लगा रखी है। खासकर उन विमानों में, जो मिडिल ईस्ट से या उसकी ओर उड़ान पर हों। जल्द ही ये रोक यूरोप की उड़ानों पर लगने जा रही है। यही वजह रही कि इस पूरे में मामले मे एफबीआई तक तुरंत सक्रिय हो गए और एयरफोर्ट के रैप्टर विमानों की सहायता से प्लेन को होनूलुलू में जबरन लैंड करा लिया गया। वैसे, बाद में अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, साथ ही केस में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed