फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   five-mega-pixal-smart-watch

अब पांच मेगापिक्सल कैमरे वाली स्मार्ट घड़ी

Thu, 22 Aug 2013 07:27 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 22 Aug 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
five-mega-pixal-smart-watch

पांच मेगापिक्सल कैमरे वाली स्मार्टवॉच ओमाटे ट्रूस्मार्ट पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। इस स्मार्टवॉच (अत्याधुनिक घड़ी) के लिए क्राउडफंडिंग से पैसा जुटाया गया है।

विज्ञापन


इस घड़ी के लिए क्राउडफंडिंग से 1 लाख डॉलर (करीब 64 लाख रुपए) जुटाए गए हैं। यह राशि क्राउडफंडिंग के लिए लोकप्रिय वेबसाइट किकस्टार्टर के ज़रिए जुटाई गई है। कंपनी ने आम लोगों से वादा किया है कि यह घड़ी ज़रूर मुनाफा कमाएगी।
विज्ञापन


ओमाटे ने बताया कि ट्रूस्मार्ट में माइक्रो-सिम कार्ड लगाया जा सकता है। इस कार्ड के जरिए 3-जी चिप का प्रयोग किया जा सकेगा। ये सुविधा बाजार में मौजूद दूसरी किसी स्मार्टवॉच में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्मार्टवॉच से किसी स्मार्टफोन या टैबलेट से जोड़े बिना वायस कॉल की जा सकती है और सोशल मीडिया पर मैसेज भी भेजा जा सकता है। हालाँकि उपभोक्ताओं को इस सुविधा का विकल्प चुनना होगा।

विशेषताएं
- इसमें गूगल एंड्रायड 4.2.2 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा जिससे फिटनेस एक्टिविटी ट्रैकर्स जैसे कई ऐप का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें 1.5 इंच का टचस्क्रीन होगा।

- ये स्मार्टवॉच वाटर-रेजिजटेंट होगी। इसे तैराकी करते समय पहना जा सकेगा लेकिन गोतोखोरी करते समय यह सुविधा काम नहीं करेगी।

- ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की सुविधा होगी।

- इसे जेस्चर कंट्रोल से नियंत्रित किया जा सकेगा।

- इसके 4 गीगाबाइट के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

पहली घड़ी
ओमाटे के तीन संस्थापकों में से एक निक यैप ने बीबीसी से कहा यह प्रोजेक्ट पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। चीन के शेनझेन स्थित हमारी फैक्ट्री भी उत्पादन के लिए पहले से ही तैयार है।

निक यैप ने कहा, “हम प्रोटोटाइप पर काम कर रहे हैं। अंतिम प्रारूप पर अभी नहीं बना है। बाकी सुविधाएं तो इसमें पहले से हैं, हमें बस जेस्चर और वायस कंट्रोल की सुविधा जोड़नी है।”

निक ने बताया कि उनकी कंपनी अगले महीने तक इस घड़ी को तैयार कर लेगी और घड़ी की पहली खेप उपभोक्ताओं को अक्तूबर में मिल जाएगी। इस घड़ी की अनुमानित कीमत 299 डॉलर (करीब उन्नीस हज़ार रुपए) होगी।


दूसरे खिलाड़ी
स्मार्टवॉच के जरिए उपभोक्ताओं को लुभाने वाली ओमाटे एकमात्र कंपनी नहीं है।

इस महीने की शुरुआत में जिनेवा स्थित कंपनी हिट्स ने 41 मेगापिक्सल वाली स्मार्टवॉच क्रासबो बनाने की घोषणा की थी। हाइटिस के अनुसार उनकी घड़ी आईओएस, एंड्रायड औरक्लिक करें विंडो 8 हैंडसेट से जुड़ने में सक्षम होगी। इसकी कीमत 12,00 डॉलर (करीब 78 हज़ार रुपए) होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed