फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   first time India raised the issue of Balochistan in UN

पहली बार भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया बलूचिस्तान का मुद्दा

Thu, 15 Sep 2016 03:48 AM IST
एजेंसी/जेनेवा
एजेंसी/जेनेवा Updated Thu, 15 Sep 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
first time India raised the issue of Balochistan in UN
ओएचसीएचआर - फोटो : फाइल फोटो

भारत ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में पहली बार बलूचिस्तान का मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान पर वहां मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की तरह ही पाकिस्तान वहां भी मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 33वें सत्र के दौरान पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए भारत ने कहा कि कश्मीर में हालात बिगड़ने का मुख्य कारण सीमा पार आतंक है, जिसे पाकिस्तान द्वारा लगातार आयातित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि अजीत कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के करतूतों को कई देश जानते हैं और वे लगातार पाकिस्तान से सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए कह रहे हैं ताकि आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है और उसे अपने यहां से आतंकवाद के जड़ को खत्म करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक, बहुलतावादी समाज के रूप में लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर पाकिस्तान में अधिनायकवाद है, लोकतांत्रिक मानदंडों का अभाव है और बलूचिस्तान समेत पूरे देश में बृहत पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है।

यूएन के बाहर विरोध-प्रदर्शन

first time India raised the issue of Balochistan in UN
यूएन के बाहर प्रदर्शन

बलोचों का पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ दुनियाभर में विरोध बढ़ता ही जा रहा है। जर्मनी और अमेरिका में विरोध प्रदर्शन के बाद बलोचों ने पाकिस्तान के बढ़ते अत्याचारों और उत्पीड़न के खिलाफ अब यूएन हेडक्वार्टर के बाहर भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

यूएन मुख्यालय के बाहर मंगलवार को फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट (एफबीएम) द्वारा सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। यूएन हेडक्वार्टर में इसी महीने आम सभा का 71वां अधिवेशन शुरू होने वाला है। बलोचों के समूह ने वहां पर बलूचिस्तान और अमेरिका के झंडे लहराते हुए बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन बंद करो, बलूचिस्तान पर बम गिराना बंद करो और बलूचिस्तान, पाकिस्तान नहीं है की तख्तियां के साथ विरोध-प्रदर्शन किया।

बलोचों ने वहां पर खून से रंगी पांच गुड़ियों को एक सफेद बैनर पर रखकर उस पर बलोच बच्चों को बचाओ भी लिखा। कुछ प्रदर्शनकारियों की सफेद रंग की टी-शर्ट पर काले रंग से लिखा हुआ था कि बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का खौफनाक उल्लंघन। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी बलों पर पिछले कुछ सालों में पांच हजार लोगों को जान से मारने और लगभग बीस हजार लोगों को उठा ले जाने और गायब कर देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed