फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   First American to orbit the earth astronaut John Glenn is no more

दुनिया में पहली बार पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन का निधन

Sat, 10 Dec 2016 12:48 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ कोलंबस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ कोलंबस Updated Sat, 10 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
First American to orbit the earth astronaut John Glenn is no more

चेहरे पर चिकत्ते के निशान वाले ओहियो निवासी जॉन ग्लेन दुनिया में पहली बार पृथ्वी की कक्षा का चक्कर लगाकर हीरो बने और बाद में 24 साल तक अमेरिकी सीनेट में रहकर देश की राजनीतिक हस्ती भी रहे। जॉन अपनी उम्र का शतक लगाने से मात्र पांच वर्ष की दूरी पर ही थे कि 95 साल की उम्र में ओहियो प्रांत के कोलंबस शहर में अंतिम सांस लेकर दुनिया से विदा हो गए।

विज्ञापन


ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी ने जॉन ग्लेन की मृत्यु की घोषणा करते हुए बताया कि वह हाल ही में अस्पताल में भर्ती थे। वर्ष 2014 में उनके हृदय के वॉल्व का रिप्लेसमेंट हुआ था और उसी दौरान वह स्ट्रोक का भी शिकार हुए थे। तीन बार पृथ्वी की परिक्रमा कर चुके ग्लेन अंतरिक्ष में जाने वाले अमेरिका के तीसरे अंतरिक्ष यात्री थे। ओबामा और नासा ने भी ग्लेन के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन

 
जॉन ग्लेन का चयन 1974 में अमेरिकी सीनेट के भीतर ओहियो का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी हुआ। इसके दो साल बाद अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जिम्मी कार्टर ने उपराष्ट्रपति के संभावित उम्मीदवारों में ग्लेन का नाम भी शामिल किया था। हालांकि बाद में किसी अन्य के नाम पर मुहर लगाई गई। बराक ओबामा ने उन्हें 2012 में ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ अवार्ड से भी नवाजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय विश्व युद्ध में उड़ाए 59 लड़ाकू विमान

First American to orbit the earth astronaut John Glenn is no more
20 फरवरी 1962 को जब ग्लेन ने अंतरिक्ष में जाने के लिए उड़ान भरी थी तब यह यात्रा इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण व तनावपूर्ण थी, क्योंकि उस समय अंतरिक्ष यात्राओं का दौर एकदम शुरूआती काल में था। दूसरी बार उन्होंने 1998 में एक बार फिर इतिहास रचा और 77 वर्ष की आयु में अंतरिक्ष जाने वाले ग्लेन दुनिया के सर्वाधिक आयु के व्यक्ति बन गए। 

द्वितीय विश्व युद्ध में उड़ाए 59 लड़ाकू विमान

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ग्लेन ने करीब 59 लड़ाकू अभियानों की बागडोर संभाली थी। उन्होंने कोरियाई युद्ध में नए लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करते हुए 90 अभियानों के लिए उड़ान भरी थी। जॉन ग्लेन उन सात अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे जिन्होंने ‘मर्करी 7’ में अंतरिक्ष का सफर तय किया था। इन यात्रियों में से छह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed