{"_id":"571be2654f1c1b742f8b5025","slug":"firing-in-us-kills-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी में फिर गोलीबारी, 14 लोगों को मौत के घाट उतारा ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी में फिर गोलीबारी, 14 लोगों को मौत के घाट उतारा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 24 Apr 2016 05:37 AM IST
सार
- ओहायो में आठ और जॉर्जिया में दो अलग-अलग घटनाओं में पांच की हत्या
- ओहायो और जॉर्जिया में अलग-अलग हुई गोलीबारी की घटना
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एकबार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। ओहायो और जॉर्जिया में अलग-अलग हुई गोलीबारी की घटनाओं में 14 लोगों को मौत के घाट उतारा गया है।
ओहायो में एक-दूसरे से जुड़े तीन घरों में सात लोग मृत पाए गए, जबकि एक लाश करीब के ही क्षेत्र में पड़ी मिली। शेरिफ चार्ल्स रीडर ने बताया कि मरने वाले सभी आठ लोगों में एक 16 साल का किशोर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।
ओहायो अटॉर्नी जनरल माइक डीवाइन ने बताया कि शवों को देखने के बाद लगता है कि हर मृतक के सिर पर गोली मारी गई है। शुरुआती जांच में मृतकों में से किसी के भी खुदकुशी करने की आशंका सामने नहीं आई है। डीवाइन ने कहा कि गोलीबारी करने वाले अभी भी जीवित हैं और फिलहाल हमें पता नहीं कि वे लोग कहां हैं।
विज्ञापन
रीडर ने बताया कि इस जानलेवा हमले में चार दिन का एक नवजात, छह महीने का और एक तीन साल का बच्चा सुरक्षित बच गए हैं। पुलिस ने अभी गोलीबारी
के पीछे की वजह नहीं बताई है। दूसरी तरफ, जॉर्जिया में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोग मृत पाए गए। कोलंबिया काउंटी के शेरिफ कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। स्थानीय पुलिस ने आशंका जताई कि दो अलग-अलग गोलीबारी में हुई ये पांच मौतें एक-दूसरे से जुड़ी हैं। बता दें कि अमेरिका में हर साल गोलीबारी की घटनाओं में 30 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत होती है।