फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Firing in Los Angeles supermarket Trader Joe, police surrounded the area

लॉस एंजिलिस के सुपरमार्केट में गोलीबारी, पुलिस ने इलाके को घेरा

Sun, 22 Jul 2018 07:00 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Firing in Los Angeles supermarket Trader Joe, police surrounded the area

लॉस एंजिलिस के सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना सामने आई। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक संदिग्ध व्यक्ति ने बंदूक के दम पर ट्रेडर्स जो सुपरमार्केट को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान कई लोग बंधक बन गए। हमलावर नाबालिक है और इस घटना के दौरान उसने अपनी दादी समेत एक महिला को गोली मार दी। 

विज्ञापन


जब पुलिस उसे रोकने के लिए आगे बढ़ी तो उसने पुलिस पर भी अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिससे कई लोगों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस की धर-पकड़ में हमलावर कई बार अपनी जगह से इधर-उधर हुआ, जिससे कुछ लोग वहां से भागने में कामयाब रहे। जैसे-तैसे पुलिसिया मुठभेड़ में कई लोगों ने खुद से ही अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


इस दौरान सिल्वर लेक के ट्रेडर्स जो में फंसे लोग तो बाहर आ गए लेकिन हमलावर काफी समय इसी बिल्डिंग में डटा रहा। जिसके चलते पुलिस भी इलाके को घेरे रही। इस घटना की जानकारी पुलिस विभाग द्वारा ट्वीट के माध्यम से दी गई। बता दें कि इससे पहले भी लॉस एंजिलिस का सुपरमार्केट क्षेत्र ऐसी घटनाओं से दहल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कुछ महीने पहले ही अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 15 साल के दो छात्रों को कक्षा में गोली मार दी गई थी। तब घटनास्थल से मिली सूचना के मुताबिक, एक लड़के के सिर में गोली मारी गई जबकि एक लड़की को कलाई में गोली लगी थी। ऐसी ही घटनाओं से अमेरिका में बंदूक नीति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed