फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   firing in kalamazoo in united states of america

अमेरिका में एक सिरफिरे ने की गोलीबारी, सात लोगों की मौत

Mon, 22 Feb 2016 04:25 AM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 04:25 AM IST
विज्ञापन
firing in kalamazoo in united states of america

अमेरिका एक बार फिर शनिवार को गोलीबारी की घटना से दहल उठा। इस बार मिशिगन राज्य में एक सिरफिरे ने गोलीबारी कर सात लोगों की जान ले ली और कई घायल हो गए। मरने वालों में एक 14 साल की किशोरी भी शामिल है।

विज्ञापन


घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने गोलीबारी को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की शाम को मिशिगन के कालामाजू इलाके में 45 साल के एक सिरफिरे ने कई जगहों पर गोलीबारी की।
विज्ञापन


उसने एक कार पार्किंग स्टैंड, रेस्तरां और कार डीलरशिप की दुकान के साथ ही एक अपार्टमेंट को निशाना बनाया। कालामाजू पुलिस के मुताबिक 14 साल की किशोरी को क्रैकर बैरेल रेस्तरां के बाहर गोली मारी गई, जबकि कार डीलरशिप की दुकान पर एक पिता और उसके बेटे को सिरफिरे ने अपने पागलपन का शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला को कई गोलियां मारी

firing in kalamazoo in united states of america

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपार्टमेंट में एक महिला को कई गोलियां मारीं हैं। महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस को आरोपी की कार से हथियार भी मिले हैं।

कालामाजू पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। इस घटना से पहले भी अमेरिका गोलीबारी की कई घटनाओं का सामना कर चुका है।

पिछले साल ही कैलिफोर्निया में एक पाकिस्तानी दंपति ने गोलीबारी कर एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों की जान ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed