{"_id":"859c61b41a1ce9ea73b3d08f75f16726","slug":"firing-in-america-hindi-news-ap","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: सिनेमाघर में फायरिंग, दो की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: सिनेमाघर में फायरिंग, दो की मौत
बीबीसी/अमेरिका
Updated Fri, 24 Jul 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
अमरीका के लुइज़ियाना के लाफ़ायेट शहर में एक बंदूकधारी ने सिनेमा हाल में गोलीबारी की है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कई लोग घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रेंड थिएटर में ट्रेनरेक फ़िल्म शुरू होने के बीस मिनट बाद बंदूकधारी ने गोलीबारी शुरु कर दी।
विज्ञापन
लाफ़ायेट पुलिस का कहना है कि उन्हें गुरुवार शाम साढ़े सात बजे गोलीबारी की सूचना मिली। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ बंदूकधारी और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है। लाफ़ायेट शहर में क़रीब एक लाख बीस हज़ार लोग रहते हैं।
विज्ञापन
लुइज़ियाना के गवर्नर बाबी जिंदल का कहना है कि वे मौक़े पर जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "ग्रेंड थियेटर के पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए दुआएँ कीजिए।"
विज्ञापन