फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Female shooter opened fire with a handgun at YouTube's headquarters in San Bruno america

पॉलिसी बदले जाने से खफा महिला ने यूट्यूब हेडक्वार्टर में की गोलीबारी, खुद को भी मारा

Wed, 04 Apr 2018 11:13 AM IST
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Female shooter opened fire with a handgun at YouTube's headquarters in San Bruno america
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसबार हमलावर एक 39 वर्षीय महिला है। इस गोलीबारी में करीब चार लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी मीडिया में आ रही खबर के अनुसार  महिला का नाम  नसीमा अगदम है और वह एनिमल एक्टिविस्ट थी। यह गोलीबारी भारतीय समयानुसार सुबह-सुबह अमेरिका के यूट्यूब  मुख्यालय पर हुई है। 
विज्ञापन


डेलीमेल की रिपोर्ट की अनुसार नसीमा एनिमल एक्टिविस्ट तो थी ही वहीं वह यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती थी। वह कंपनी की नई पॉलिसी का विरोध कर रही थी। यूट्यूब ने उसके वीडियो पर सेंसर लगा दिया था जिससे उसकी कमाई रुक गई थी और वह कंपनी से काफी नाराज भी थी। 
विज्ञापन


 नसीमा यूट्यूब के मुख्यालय में मंगलवार देर रात घुसकर गोली चला दी। हमले के वक्त महिला स्कार्फ और चश्मा पहने हुई थी।  उसने सबसे पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड को गोली मारी। फिर उसने वहां मौजूद दो महिलाओं को भी निशाना बनाया। अमरीकी मीडिया में आ रही खबर के अनुसार महिला ने खुद को भी गोली मार ली है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 सैन ब्रूनो पुलिस चीफ एड बारबेरिनी ने बताया कि यूट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी करने वाली महिला बंदूकधारी बिल्डिंग के अंदर मृत पाई गई। उन्होंने कहा कि महिला बंदूकधारी ने फायरिंग के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 

उसने परिसर में घुसते ही ब्वॉयफ्रेंड पर गोली चलाई थी जिसकी वजह से इस हमले को पुलिस पहले घरेलू लड़ाई मान रही थी लेकिन बाद की जांच में पता चला कि वह यूट्यूब की पॉलिसी से काफी दिनों से खफा चल रही थी।

महिला द्वारा गोलीबारी किया जाना चौंकाता है

Female shooter opened fire with a handgun at YouTube's headquarters in San Bruno america
अमेरिका में गोलीबारी कोई नई बात नहीं है। लेकिन किसी महिला द्वारा गोलीबारी किया जाना चौंकाता है।वाशिंगटन पोस्ट में पिछले दिनों छपी रिपोर्ट के अनुसार करीब अमेरिका में 150 में से 3 महिलाएं ही भीड़भाड़ वाले इलाके में हमला करती हैं। 1966 से अभी तक 4 बार ही महिलाओं ने शूटिंग की है। वहीं 2015 में कैलीफॉर्निया के सैन बरनार्डिनो में पती पत्नी ने एक गोली बारी में करीब 14 लोगों को मौत के घाट उतारा था।   

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त यू ट्यूब मुख्यालय में 1700 कर्मचारी मौजूद थे और पुलिस धीरे-धीरे करके वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया।  फिलहाल पुलिस ने इस बील्डिंग को चारों ओर से घेर लिया है और छानबीन कर रही है। इस घटना के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर पुलिस को धन्यवाद दिया।

जो घटना के बाद फौरन वहां पहुंची और हालात पर काबू किया। उन्होंने लिखा कि कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो में यू-ट्यूब हेडऑफिस पर फायरिंग के बारे में मुझे जानकारी मिली। हादसे में घायल हुए लोगों के बारे में हम चिंतित हैं। हमारी दुआएं उनके साथ हैं। वहीं गूगल के सीईओ (CEO) सुंदर पिचई ने इस गोलीबारी की घटना को दुखद बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed