फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   FBI finds Iconic Ruby Slippers worn by Judy Garland in film 'The Wizard of Oz' after 13 years

13 साल पहले चोरी हुईं रूबी जड़ित सैंडल वापस मिलीं

Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
FBI finds Iconic Ruby Slippers worn by Judy Garland in film 'The Wizard of Oz' after 13 years
Red ruby slippers - फोटो : National Museum of American History
अमरीकी प्रशासन के अनुसार, अभिनेत्री जूडी गार्लेंड ने 'द विजार्ड ऑफ ऑज' में जो रूबी जड़ित सैंडल पहनी थीं, वह चोरी होने के 13 साल बाद वापस मिल गई हैं। मिनेसोटा संग्रहालय से 2005 में इन सैंडल को आधी रात को चुरा लिया गया था।
विज्ञापन


1939 की इस फिल्म में गार्लेंड ने रूबी की तीन जोड़ी सैंडल पहनी थीं।

एक अज्ञात शख्स ने सैंडल और चोर का पता बताने वाले के लिए 10 लाख डॉलर की इनामी राशि की भी घोषणा की थी। हालांकि, चोरी के 10 साल बाद इनाम की घोषणा समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन


यह अभी तक साफ नहीं है कि यह सैंडल कैसे वापस मिली है।

कहा जाता है कि यह सैंडल फिल्म इतिहास के सबसे महंगे सामानों में से एक थी।

इस सैंडल का बीमा 10 लाख डॉलर का था लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी कीमत उस वक्त से दो गुनी हो सकती है।

कैसे चोरी हुई थी सैंडल?

ग्रैंड रेपिड्स में जूडी गार्लेंड संग्रहालय में कलेक्टर माइकल शॉ से इस सैंडल को उधार लिया गया था।

इस सैंडल की चोरी को बेहद साधारण चोरी बताया गया था। शीशे को तोड़कर सैंडल निकाल ली गई थीं।

इस घटना के बाद पैरों और उंगलियों के कोई भी निशान नहीं मिले थे और उस रात को निगरानी करने वाले कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे।

शॉ ने न्यूजवीक पत्रिका को 2015 में कहा था, "जब मुझे इस बारे में कॉल आया तो मुझे सचमुच लगा कि जैसे किसी ने मेरे पेट में मुक्का मारा हो। "मेरे घुटने मुड़ गए और मैं फर्श पर गिर गया। मैंने उन जूतों का 35 साल तक ध्यान रखा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


संग्रहालय के सह-संस्थापक जॉन मिनर ने पत्रिका से कहा था कि वह बर्बाद हो गए थे। उन्होंने कहा, "मैं रो रहा था। मैं विश्वास नहीं कर सकता था कि यह हमारे साथ हुआ है क्योंकि यह बेहद बेवकूफाना हरकत थी।"

'किसने रूबी की सैंडल चुराई' नामक एक डॉक्युमेंट्री 2015 में रिलीज हुई थी।

रूबी की सैंडल का इतिहास? 

हॉलिवुड रिपोर्टर के अनुसार, इस सैंडल में रूबी के 2,300 टुकड़े लगे हुए थे।

यह फिल्म एल. फ्रैंक बॉम की साल 1900 की किताब 'द वंडरफुल विजार्ड ऑफ ऑज' पर आधारित थी। जिसमें डोरोथी नामक किरदार चांदी की जूते पहनती है।

हालांकि, एमजीएम स्टूडियो ने इसको हटाकर लाल रंग का चयन किया ताकि नए टेक्निकलर फिल्म तकनीक में इसे दिखाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed