फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   FBI employee pleads guilty to acting as chinese agent

वेश्याओं के बदले FBI एजेंट चीन को दे रहा था महत्वपूर्ण जानकारी

Tue, 02 Aug 2016 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
FBI employee pleads guilty to acting as chinese agent
- फोटो : reuters

फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन (एफबीआई) का एक कर्मचारी पिछले काफी समय से चीन को संवेदनशील जानकारी देने का दोषी पाया गया है। शिकायत के मुताबिक कुन शान चुन नाम का यह कर्मचारी इसी साल मार्च में गिरफ्तार किया गया था। पकड़े जाने के बाद से यह चीन से अपने संपर्कों, वेश्याओं के साथ रहने व कैश आदि के बारे में लगातार झूठ बोल रहा था। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि 46 वर्षीय चुन का जन्म चीन में ‌ही हुआ था। इसे जॉय के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल इसे 10 साल की सजा सुनाई गई है। एफबीआई ने चुन पर आरोप लगाया है कि वो यूरोप की यात्रा पर गया था और वहां बिना एजेंसी को बताए वो विदेशी नागरिकों से भी मिला। 

विज्ञापन

चीन में जन्में चुन ने 1997 में एफबीआई ज्वाइन किया था

FBI employee pleads guilty to acting as chinese agent

चुन के वकील ने एक ई-मेल में कहा है कि, 'आज जॉय ने अपनी गलतियों को स्वीकार कर लिया है। हालांकि उसे अपनी गलतियों पर पछतावा है। वो युनाइटेड स्टेट को बहुत प्यार करता है। मुझे उम्मीद है कि वो इन सब बातों को भूलकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेगा।'

चुन ने 1997 में एफबीआई ज्वाइन किया था। चुन पर आरोप है कि उसने अमेरिका से संबंधित कई संवेदनशील जानकारियां चीनी सरकार को उपलब्ध कराई हैं। शिकायत में अधिकारियों ने यह भी कहा है कि चुन ने अपने और चीनी कंपनी किलेन के साथ व्यापार के बारे में भी कोई जनकारी एफबीआई को नहीं दी थी। यहां तक की 2006 में खुद एफबीआई ने भी कहा था कि चुन किसी रिसर्च से जुड़े कार्यों को बिना किसी को बताए कर रहा था। 

FBI employee pleads guilty to acting as chinese agent
fbi - फोटो : getty images

एफबीआई ने कहा है कि चीनी कंपनी से व्यापार के दौरान चुन चीनी सरकार से संबंध रखने वाले व्यक्ति के संपर्क में था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एफबीआई ने आखिर चुन के खिलाफ जांच क्यों और किस शक पर शुरू की थी। प्रोसीक्यूटर का आरोप है कि चुन ने अपने कंप्यूटर से एफबीआई का चार्ट डाउनलोड कर 2013 में चीन को दिया था। यही नहीं उसने एफबीआई के कई संवेदनशील जगहों के फोटो भी क्लिक किए थे। 

एफबीआई ने कहा है कि चुन से जानकारी हासिल करने के लिए उसे वेश्याएं व कैश दिया गया था। चुन के परिवार की चीन में संपत्ति भी है। चुन ने स्वीकार किया है कि जब वो चीन गया था तो उन्होंने उसे महंगे होटल में ठहराया था। और वेश्याएं भी वहां थीं। हालांकि चुन ने खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार लिया है। लेकिन उसका कहना है कि उसने ऐसी कोई जानकारी चीन को उपलब्ध नहीं कराई है जिससे युनाइटेड स्टेट को कोई खतरा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed