फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   facebook will remove disputable videos

फेसबुक हटाएगा आपत्तिजनक वीडियो

Thu, 02 May 2013 06:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 02 May 2013 06:08 PM IST
विज्ञापन
facebook will remove disputable videos

फ़ेसबुक पर आपने भी कभी न कभी ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें किसी का सर कलम किया गया होगा। ऐसे वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं और लोग इन्हें सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी करते हैं।

विज्ञापन


फ़ेसबुक ने अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि वो अपनी साइट पर ऐसे किसी भी वीडियो को नहीं रहने देगा और इस समय मौजूद ऐसे वीडियो को फ़ेसबुक से हटा भी लिया जाएगा।
विज्ञापन


फ़ेसबुक का कहना है, ‘‘हम किसी भी ऐसे वीडियो को हटा देंगे जिसके बारे में हमें रिपोर्ट किया गया हो। हम इस बारे में अपनी नीति की भी समीक्षा कर रहे हैं कि ऐसी किसी सामग्री से कैसे निपटा जाए।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर ऐसे समय में आई है जब बीबीसी ने ये उजागर किया कि फ़ेसबुक की अपने सुरक्षा बोर्ड के एक सदस्य ने फ़ेसबुक के रुख की आलोचना की है।

इससे पहले फ़ेसबुक बार बार कहता रहा है कि वो ऐसे किसी वीडियो को नहीं हटाएगा।

फ़ेसबुक का पहले ये रुख रहा था कि लोगों को अपनी दुनिया के बारे में अपने हिसाब से बातें रखने का हक है।

लेकिन अमरीका की फैमिली ऑनलाइन सेफ्टी इंस्टीट्यूट (फोसी) का कहना था कि सर कलम करने वाले वीडियो एक सीमा को लांघते हैं।

संगठन के मुख्य कार्यकारी स्टीफन बाल्कम का कहना था, ‘‘ निजी तौर पर और व्यावसायिक तौर पर मुझे लगता है कि इस मामले में फ़ेसबुक ने गलत फैसला किया है।’’

इससे पहले ब्रिटेन में भी कई संगठनों ने फ़ेसबुक पर सर कलम करने वाले वीडियो अपलोड करने की आलोचना की थी और इन्हें हटाए जाने की मांग की थी।

फ़ेसबुक ने अब ये चेतावनी उस वीडियो के आने के बाद जारी की है जिसमें एक नकाबपोश व्यक्ति को एक महिला का सर कलम करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो एक मिनट का है।

वीडियो की आवाज़ के अनुसार यह फुटेज मेक्सिको में फिल्माया गया है।

इतना ही नहीं पिछले बुधवार को दो लोगों के सर कलम करने का एक और वीडियो फ़ेसबुक पर शेयर किया गया था।

बेलफास्ट यूनिवर्सिटी के एक छात्र रेयान एल ने बीबीसी को बताया कि जब उन्होंने अपने दोस्त की न्यूज़ फीड में इस वीडियो को देखा तो उन्होंने फ़ेसबुक से इसकी शिकायत की थी।

लेकिन इसके जवाब में फ़ेसबुक ने कहा था, ‘‘ आपकी शिकायत के लिए धन्यवाद लेकिन हमने पाया कि यह हिंसा के मामले में फ़ेसबुक के सामुदायिक मानकों का उल्लंघन नहीं करता है।’’


फ़ेसबुक पूर्व में कह चुका था कि वो ऐसी सामग्री को यूं ही छोड़ देगा।

अमरीका और ब्रिटेन में फ़ेसबुक की इस तरह के वीडियो के मामलों में कड़ी आलोचना हुई है।

ब्रितानी सरकार की बच्चों की इंटरनेट पर सुरक्षा संबंधी काउंसिल के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य जॉन कॉर का कहना था कि फ़ेसबुक इस मामले में अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं कर रहा है।

इतना ही नहीं एक ऑनलाइन याचिका के ज़रिए भी फ़ेसबुक पर दबाव बनाया गया था कि वो उस वीडियो को हटाए जिसमें एक व्यक्ति का सर कलम करते हुए दिखाया गया है।

इस वीडियो को यह रिपोर्ट लिखते वक्त तक 200 से अधिक लाइक मिल चुके थे।

फ़ेसबुक अधिकारी बाल्कम का कहना है कि ऐसे वीडियो क्लिप को फैलने से रोकने के आइडिया पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed