{"_id":"5b264cb64f1c1b95598b4b43","slug":"facebook-stop-gun-advertisements-for-minors-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक नाबालिग यूजर्स को नहीं दिखाएगा बंदूकों के विज्ञापन: रिपोर्ट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फेसबुक नाबालिग यूजर्स को नहीं दिखाएगा बंदूकों के विज्ञापन: रिपोर्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए हथियार से जुड़ी सामग्री के विज्ञापन दिखाए जाने को प्रतिबंधित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ने यह कदम अमेरिका में व्यापक स्तर पर गोलीबारी की घटनाओं के बाद बंदूक नियंत्रण पर बढ़ रही बहस के बाद उठाया है।
विज्ञापन
अमेरिका में व्यापक गोलीबारी की घटनाओं के बाद बंदूक नियंत्रण पर बहस के मद्देनजर उठाया फैसला
सीएनईटी की रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक पर वर्तमान में हथियारों को बेचने व उनमें मैगजीन जैसे संशोधन संबंधी विज्ञापन प्रतिबंधित है। लेकिन फेसबुक ने होल्स्टर, बेल्ट एक्सेसरीज या माउंटेड फ्लैशलाइट्स जैसे चीजों को बेचने संबंधी विज्ञापन में उम्र की सीमा को जोड़ने संबंधी अतिरिक्त कदम उठाया है। इसमें कहा गया है कि यह नई नीति 21 जून से प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन
यह घोषणा ऐसे समय आई है जब अमेरिका में बंदूक सुधार पर राष्ट्रव्यापी बहस हो रही है। अमेरिका में पार्कलैंड में स्कूल पर हमला, फ्लोरिडा, सैंटा फे और टेक्सास में व्यापक गोलीबारी की घटनाओं के बाद से यह चर्चा और तेज हो गई है। फेसबुक सिलिकॉन वैली की एकमात्र कंपनी नहीं है जो बंदूक पर बहस में उतरी है।
विज्ञापन
मार्च में गूगल के स्वामित्व वाले यू ट्यूब ने कहा था कि वह हथियारों और उनसे जुड़ी सामग्री के बेचने को बढ़ावा देने वाले वीडियो या इनसे संबंधित वेबसाइट के लिंक को प्रतिबंधित करेगा। कंपनी पहले ही हथियारों को बेचने के प्रयास वाले वीडियो को प्रतिबंधित कर चुकी है।